मरीजों को निजी अस्पतालों में 30 नवंबर तक मिलेगी डायलिसिस सुविधा

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री हिमाचल हेल्थकेयर योजना (हिमकेयर) में संशोधन किया गया है।

योजना में संशोधन किए जाने से अब निजी अस्पताल मरीजों को 1 सिंतबर से 30 नवंबर, 2024 तक डायलिसिस सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि योजना के अन्य प्रवधानों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि व्यापक जनहित में यह फैसला लिया गया है ताकि गुर्दे की बीमारियों से ग्रसित मरीजों को डायलिसिस की निर्बाध सुविधा प्रदान की जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के नागरिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ हरसम्भव कदम उठाये जा रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

विस्थापित टैक्सी मालिकों द्वारा त्रासदी जैसी विषम परिस्थिति में "हड़ताल" पर जाना दुर्भाग्यपूर्ण, नाथपा - झाकड़ी परियोजना की "सुरक्षा को खतरा"

Wed Aug 14 , 2024
एप्पल न्यूज, झाकड़ीविस्थापित टैक्सी मालिकों को रोजगार प्रदान करने की दिशा में एसजेवीएन के संविदा पर तैनात टैक्सी मालिकों द्वारा सफल बैठक के उपरांत भी कार्यालय समय में ही हड़ताल पर जाना वाकई ही एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना तो है ही बल्कि यह एक गैर कानूनी एवं गैर जिम्मेदाराना रवैया भी […]

You May Like

Breaking News