सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

बेलगाम हुईं BJP सांसद, माफ़ी मांगे अन्यथा कंगना रनौत पर मानहानि का दावा करेंगे विक्रमादित्य सिंह

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

सोनिया गांधी पर की गई टिपण्णी पर माफी मांगने की मांग – विक्रमादित्य सिंह

एप्पल न्यूज, शिमला

सोनिया गांधी पर सांसद कंगना रनौत की टिपण्णी को लेकर कांग्रेस खासी गुस्से में है। हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत के बयान पर पलटवार किया।

उन्होने कहा कि कंगना मानसिक दिवालियापन की शिकार हो गई हैं और बिना सिर-पैर के बयानबाजी कर रही हैं।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अगर कंगना रनौत ने सोनिया गांधी से माफी नहीं मांगी, तो वह उन पर मानहानि का दावा ठोकेंगे।

विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में कहा कि सेंसर बोर्ड ने कंगना रनौत की फिल्म को ब्लॉक किया है, इसलिए वे इन दिनों अपने घर मंडी आई हुई हैं और घर पर बैठकर बिना सोचे समझे अनाप शनाप बयानबाजी कर रही हैं।

कंगना रनौत को अपने बयान से जुड़े हुए तथ्य पेश करने चाहिए।यदि वे इससे जुड़े तथ्य पेश नहीं कर सकती, तो उन्हें सोनिया गांधी से माफी मांग लेनी चाहिए। 

वहीं विक्रमादित्य सिंह ने वक्फ बोर्ड में भी सुधार किए जाने की बात कही और कहा कि प्रदेश में आंतरिक सुरक्षा बनाएं रखना सरकार का दायित्व है लेकिन प्रदेश में जिस तरह का माहौल पिछले कुछ दिनों से बना हुआ है ऐसे में वक्फ बोर्ड की संपतियों, जमीन और पैसों के लेनदेन की जानकारी लोगों कर बीच में आनी चाहिए। 

वहीं हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि सांसद कंगना रनौत बिना तथ्य की बयानबाजी कर रही हैं। ऐसा कोई कैसे सोच सकता है कि केंद्र से आ रही सहायता और राज्य के लिए लिया जा रहा कर्ज सोनिया गांधी के खाते में जा रहा हो। ऐसा बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्ज लेती है और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की गोद में डाल देती है। इस तरह वह कांग्रेस की झोली भर रही है।

सोनिया गांधी ने राज्य के खजाने को ‘खोखला’ कर दिया है और हिमाचल की ये दुर्दशा हुई है। हिमाचल के बच्चों के भविष्य पर कुल्हाड़ी मारी जा रही है।यह देखकर उन्हें बहुत दु:ख होता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

गारंटीयों के विपरीत कार्य कर रही सुक्खू सरकार, बिजली-पानी के रेट बढ़ाना निंदनीय- भाजपा

Tue Sep 24 , 2024
प्रदेश के प्रति अपनी जिम्मेदारीयों को जनता के सर थोप उनसे कर रहे उगाही  एप्पल न्यूज, शिमला प्रदेश की सुकखु सरकार का बस चले तो  हवा पर भी टेक्स लगा दे। भाजपा मुख्य प्रवक्ता और सुन्दरनगर से विधायक राकेश जमवाल ने व कांगड़ा से प्रवक्ता संजय शर्मा, संदीपनी भारद्वाज, विनोद […]

You May Like

Breaking News