हिमाचल विधानसभा का मॉनसन सत्र एक दिन और बढ़ाया, अब सत्र होगा 11 दिन का

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र एक दिन और बढ़ा दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्ता पक्ष और विपक्ष की सहमति के बाद मानसून सत्र को एक दिन और बढ़ाने की घोषणा की।

अब मानसून सत्र की कुल 11 बैठकें होंगी और यह सत्र 10 सितंबर तक चलेगा। 

इससे पूर्व संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि सत्र में आज भी अधिक कामकाज है।

ऐसे में विपक्ष की मांग पर राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर लाई गई चर्चा पर सोमवार तक चर्चा समाप्त होना संभव नहीं है, इसलिए सत्र की बैठक एक दिन और बढ़ाई जाए। 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संसदीय कार्य मंत्री के इस प्रस्ताव का समर्थन किया और कहा कि सरकार सत्र को बढ़ाने को तैयार है। नेता प्रतिपक्ष जय़राम ठाकुर ने भी सत्र को बढ़ाए जाने का समर्थन किया। 

Share from A4appleNews:

Next Post

कृषि विश्वविद्यालय के बजाय दूसरी जगह बने टूरिस्ट विलेज, हमारी सरकार में भी आया था प्रस्ताव, दो टूक मना किया- जयराम

Sat Sep 7 , 2024
एप्पल न्यूज,शिमला मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि टूरिस्ट विलेज कहीं और बना जाए। पालमपुर कृषि विश्ववविद्यालय में सरकार द्वारा टूरिस्ट विलेज खोलने की बात करना हास्यास्पद है। अब सरकार की […]

You May Like