सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

CM ने चम्बा मे आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, इसी वर्ष चंबा में होंगी हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow


सुल्तानपुर में निर्माणाधीन हेलीपोर्ट का निरीक्षण किया
एप्पल न्यूज़, चंबा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान मानसून के दौरान भारी वर्षा और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और कठिनाइयों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री सबसे पहले शीतला पुल और सुल्तानपुर के राणा मोहल्ला क्षेत्र पहुंचे, जहां इस मानसून में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उन्हें इस आपदा से उबरने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यक सुविधाओं की शीघ्र बहाली सुनिश्चित की जाए तथा क्षतिग्रस्त सड़कें और अन्य बुनियादी ढांचे की मरम्मत को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
श्री सुक्खू ने कहा कि पिछले वर्ष के मानसून के दौरान भी चंबा जिले में भारी नुकसान हुआ था और इस वर्ष भी जिले को काफी क्षति का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे और सड़कों की बहाली का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।


इसके उपरांत, मुख्यमंत्री ने सुल्तानपुर में निर्माणाधीन हेलीपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस हेलीपोर्ट का निर्माण लगभग 12 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जा रहा है। इसके पूरा होने पर चंबा जिले के विकास को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस वर्ष के अंत तक अथवा अगले वर्ष की शुरुआत में चंबा जिले में हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से हवाई संपर्क बेहतर होगा और पर्यटन सहित जिले की अन्य विकासात्मक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, चंबा के विधायक नीरज नैयर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

भारत-चीन सीमा पर 1.70 करोड़ से बने छुप्पन ट्रेड मार्ट का उद्घाटन, 6 साल बाद "शिपकी ला" से सीमा पार व्यापार को मिली हरी झंडी

Sun Aug 2 , 2026
एप्पल न्यूज़, रिकांगपिओ/किन्नौर राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर के पूह उपमंडल की सीमावर्ती ग्राम पंचायत नमज्ञा में 1 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित छुप्पन ट्रेड मार्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वर्ष 2020 के बाद पहली बार शिपकी ला के माध्यम से […]

You May Like

Breaking News