file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

ब्रेकिंग- हिमाचल कांग्रेस का स्तम्भ गिरा- हर्ष महाजन भाजपा में शामिल बोले- वीरभद्र तक ही थी कांग्रेस, अब है “मां-बेटे का राज”

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, दिल्ली/ शिमला
कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने आज दिल्ली में भाजपा के नेता पीयूष गोयल व अन्य की मौजूदगी में भाजपा पार्टी का दामन थाम लिया है।
उन्होंने कहा कि वह मोदी की नीतियों से बहुत प्रभावित हुए है। प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे विश्व में देश का नाम बनाया है और हर नागरिक को गर्व महसूस करवाया है।

उन्होंने कहा कि वह 45 साल से कांग्रेस पार्टी में थे, छात्र संगठन एनएसयूआई से उन्होंने शुरुआत की। उसके बाद 10 साल तक युवा कांग्रेस अध्यक्ष रहे। तीन बार चुनाव जीते और मंत्री रहे।

स्व वीरभद्र सिंह के राजनीतिक सलाहकार का जिम्मा भी निभाया है। उन्हीं के कहने से चुनाव लड़ना छोड़ चुनाव करवाने और प्रबंधन का जिम्मा संभाला।

वर्तमान में कार्यकारी अध्यक्ष है इससे पहले भी पार्टी की राष्ट्रीय हो या राज्य की समितियां सभी सदस्य की जिम्मेदारी निभा चुके है।
उन्होंने कहा कि जब तक वीरभद्र सिंह थे तब तक कांग्रेस थी उनके जाने के बाद कुछ नहीं बचा केवल मां बेटे के राज है, जैसा दिल्ली में है। केवल छुटभैये नेता कांग्रेस में है। पार्टी दिशाहीन व नेतृत्व विहीन हो चुकी है। विज़न है न कोई नेता बचा है। कांग्रेस में एक सेक्शन सेल ऑफ टिकट का भी चल रहा है
दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी लोकप्रिय है। उनकी मजबूत गवर्नेंस है उनकी नीतियां बेहतर है। इसलिए कांग्रेस से अपना पीछा छुड़ा कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने चमयाणा में किया 262 करोड़ के अटल सुपर स्पेशियलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान का लोकार्पण, 25 करोड़ के क्रिटिकल केयर ब्लॉक और 42 करोड़ के एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर की रखी आधारशिला

Wed Sep 28 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला के निकट चमियाणा में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना-3 के तहत 262 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अटल अति विशिष्ट (सुपर स्पेशियलिटी) आयुर्विज्ञान संस्थान का उद्घाटन किया। इस अवसर उन्होंने 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक […]

You May Like

Breaking News