सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

राज्यपाल ने सरदार पटेल की जयंती पर किए श्रद्धासुमन अर्पित, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय एकता के प्रतीक पटेल जी ने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और जीवन भर संघर्ष किया। उनका जीवन राष्ट्रीय एकीकरण के लिए समर्पित रहा।’’


राज्यपाल ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी।

राज्यपाल ने राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।
शपथ के दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने के लिए खुद को समर्पित किया और देशवासियों के बीच इस संदेश को फैलाने का भरसक प्रयास किया।
इस अवसर पर, राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के दूसरे दिन "मिस किन्नौर" प्रतियोगिता, 16 युवतियों में मुकाबला 

Fri Nov 1 , 2024
एप्पल न्यूज, किन्नौर 30 अक्तूबर से 02 नवंबर, 2024 तक आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव -2024 के दूसरे दिन आज मिस-किन्नौर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जिला की 16 युवतियों के मध्य यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। आयोजित मिस-किन्नौर प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी युवतियों का सर्वप्रथम […]

You May Like

Breaking News