IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

CM सुक्खू, मुकेश, प्रतिभा सहित सभी MLA राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले, पहली बार हुई विधायकों की परेड

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सांसद व कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभी नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों ने आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की।

हिमाचल सरकार में अभी कैबिनेट विस्तार होने को है। ऐसे में यह बैठक अहम मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि हिमाचल के सभी विधायकों की पहली बार दिल्ली में ऐसी परेड हो रही है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष से कैबिनेट विस्तार को लेकर इस बैठक में चर्चा हुई है। फिलहाल कौन बनेंगे मंत्री इस पर कोई फैसला नहीं हो पाया है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हिमाचल की जनता को अभी इंतज़ार करना होगा।

जबकि आज दोपहर को प्रभारी राजीव शुक्ला ने सीएम, डिप्टी सीएम सहित सभी विधायकों को लंच रखा था जिसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

उधर, दिल्ली में बैठक के बाद आज सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू जयपुर जाएंगे और सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात करेंगे । सीएम कल सभी विधायकों के साथ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

अदाणी कंपनी ने ACC बरमाणा और अम्बुजा दाड़लाघाट सीमेंट प्लांट में लगाए "ताले"- घाटे का दिया हवाला, हजारों परिवारों पर "रोजी" का संकट

Thu Dec 15 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला अदाणी कंपनी ने घाटे का हवाला देते हुए बुधवार से बरमाणा स्थित एसीसी और दाड़लाघाट में अंबुजा सीमेंट प्लांट अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। बरमाणा स्थित प्लांट हेड ने नोटिस जारी कर सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने से इन्कार भी कर दिया है। इस […]

You May Like

Breaking News