IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

आनी के ठारवी में लकड़ी से बना 5 कमरों का दो मंजिला मकान राख, 3 परिवार बेघर, 4 गाय जलकर मरी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, हितेश भारती आनी

आनी खण्ड की मुहान पंचायत के दूर दराज गांव ठारवी में बुधवार दोपहर बाद लकड़ी के एक मकान में अचानक आग भड़क गई आगजनी की इस दर्दनाक घटना में जहां 3 भाइयों का 5 कमरों का दोमंजिला मकान, उसमें रखा घर का सारा सामान जलकर राख हो गया वहीं तीनों भाइयों की 4 गायें भी जिंदा जल गई।

\"\"


जबकि तीन परिवार बेघर हो गए, जिनके पास तन पर पहने कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बच पाया इस बात की पुष्टि मुहान पंचायत के प्रधान मस्त राम ने की।


उन्होंने बताया कि घटना बुधवार दोपहर डेढ़ बजे के आसपास घटी है जब घर के सभी सदस्य अपने खेतों में काम कर रहे थे।
आगजनी की इस दर्दनाक घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गयी है प्रधान मस्त राम ने बताया कि इस मकान में गोकुल , शेर सिंह और श्याम दास का परिवार और गौधन रहता था।
जबकि आगजनी में सारा मकान और सामान जलकर राख हो गया साथ ही गोकुल की दो गर्भवती गायें और शेर सिंह और श्याम दास की एक एक गाय भी जिंदा जल गईं प्रशासन की टीम मौके की ओर रवाना हो गयी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने 7 जिलों के लिए मेडिकल मोबाइल यूनिट \'जीवन धारा\' और \'टीबी डिटेक्शन\' वैन को किया रवाना

Wed Nov 18 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला रिज से राज्य के दूर-दराज, दुर्गम और सुविधाओं के अभाव वाले क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से मेडिकल मोबाइल यूनिट- जीवन धारा, मोबाइल स्वास्थ्य और आरोग्य केन्द्रों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने इस […]

You May Like

Breaking News