IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

HPU में नियमों को ताक पर रखकर पार्टी विशेष के लोगों किया जा रहा भर्ती, ‘लाडला कल्चर’ के खिलाफ NSUI करेगी आंदोलन

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

छात्र संगठन प्रदेश विश्विद्यालय की कार्यप्रणाली पर पिछले लंबे समय से सवाल खड़ा कर रहे हैं। वीसी की नियुक्ति व गैर शिक्षकों की भर्ती प्रकिया पर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे है।

NSUI ने पीएचडी में शिक्षकों के बच्चों को नियमों को ताक पर रखकर एडमिशन देने पर विरोध जताया है। उनका कहना है विश्वविद्यालय में लाडला कल्चर पनप रहा है जिसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि प्रदेश यूनिवर्सिटी में प्रदेश।के हर हिस्से से विद्यार्थि पड़ने आते हैं। हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय में पिछले कुछ समय से नियमो को ताक पर रख कर भर्तियां की जा रही है।

विश्वविद्यालय के वीसी व गैर अध्यापक वर्ग की नियुक्ति गलत तरीके से हुई है। उन्होंने कहा कि पीएचडी में चहेतों को एडमिशन देकर लाडला कल्चर लाया जा रहा है। विश्वविद्यालय में एक पार्टी विशेष के लोगो को भर्ती किया जा रहा है। युवा कांग्रेस इसका विरोध करती है। युवा कांग्रेस इसके लिए राज्यपाल से शिकायत करेगी और आगामी दिनों में इसके खिलाफ आंदोलन कर सड़को पर उतरेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हार के बाद CM को नजर आई महंगाई और सड़क के खड्डे, कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान, कंगना का बयान राष्ट्रविरोधी- राठौर

Fri Nov 12 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में उपचुनावो में जीत के बाद कांग्रेस पार्टी आगामी 2022 के विधानसभा के चुनावों की तैयारियाँ शुरू कर दी है। कांग्रेस सरकार महंगाई को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है। सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस जनजागरण अभियान चलाएगी। प्रदेश कांग्रेस […]

You May Like

Breaking News