भाजपा कोई राजनीतिक दल नही बदले की भावना से काम करने वाली एक मशीन है- विनय

एप्पल न्यूज़, रेणुका जी/ सिरमौर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की अध्यक्षता में सिरमौर जिला के ददाहू में सत्यमेव जयते के प्ले कार्ड्स के साथ हुए सम्मेलन में भाजपा की बदले और बदनाम करने की राजनीति को खुली चुनौती दी हैं।
विनय कुमार ने दो टूक कहा है कि आज भाजपा कोई राजनीतिक दल नही बल्कि बदले की भावना से काम करने वाली एक मशीन बन कर रह गई हैं।
भाजपा  से जो भी सवाल पूछा जाता है,उस पर ईडी लगाओ, जो सच पूछे उस पर सीबीआई लगाओ, यही भाजपा का लोकतांत्रिक मॉडल बन कर रह गया है।
विनय कुमार ने कहा है कि नेशनल हेराल्ड के नाम पर भाजपा की पूरी राजनीति अब बेनक़ाब हो चुकी है।


नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत ने भाजपा की पूरी साज़िश पर पानी फेर दिया है। कोर्ट ने साफ़ कर दिया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी  के खिलाफ ईडी की चार्जशीट स्वीकार करने योग्य  नहीं है। यह फैसला भाजपा के झूठ, नफ़रत और राजनीतिक प्रतिशोध के मुंह पर ज़ोरदार तमाचा है।
विनय कुमार ने कहा है कि भाजपा को याद  रखना चाहिए कि राहुल गांधी को डराने की हर कोशिश पहले भी नाकाम हुई है और आगे भी होगी। कांग्रेस झुकने वाली नहीं है, कांग्रेस बिकने वाली नहीं है और कांग्रेस डरने वाली भी नहीं है।


विनय कुमार ने भाजपा से जांच एजेंसियों का दुरुपयोग बंद करने व लोकतंत्र का गला घोंटना बंद करने को कहा है। उन्होंने भाजपा को सच से न भागने की सलाह दी हैं। उन्होंने कहा है कि सत्य को जितना दबाओगे, वह उतना ही ज़ोर से ऊपर उठेगा।
 उन्होंने कहा है कि  सत्यमेव जयते कांग्रेस का संकल्प है और भाजपा की हर साज़िश का अंत भी हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

माननियों के दबाव में झुका शिक्षा विभाग, 24 घंटे में बदले आदेश, अब 31 दिसंबर तक स्कूलों में होंगे "एनुअल फंक्शन"

Wed Dec 17 , 2025
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल सरकार के माननियों के दबाव में शिक्षा निदेशालय ने 24 घंटों के भीतर अपने आदेश बदल दिए हैं। अब हिमाचल के सरकारी स्कूलों मे माननीय 31 दिसम्बर तक एनुअल फंक्शन मे मुख्य अतिथि बन सकेंगे भले ही बच्चों की शिक्षा पूरी तरह प्रभावित क्यों न हो। […]

You May Like

Breaking News