file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

गोविंद ठाकुर ने स्वर्ण पदक हासिल करने पर पूर्ण देव को किया सम्मानित

1
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मंगलवार को मनाली विधानसभा क्षेत्र के बवेली गांव से संबंध रखने वाले पूर्ण देव को सम्मानित किया। पूर्ण देव ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित राष्ट्र स्तरीय प्री बाॅक्सिंग लीग में गोल्ड मैडल हासिल किया है।

    गोविंद ठाकुर ने पूर्ण देव को अपने निवास मनाली में विशेष तौर पर आमंत्रित करके उन्हें शाॅल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। पूर्णदेव को बधाई देते हुए मंत्री ने  कहा कि इस उपलब्धि से न केवल कुल्लू जिला बल्कि समूचे प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निश्चित तौर पर क्षेत्र के दूसरे खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणा के स्त्रोत बनते हैं और युवाओं में खेलों के प्रति आकर्षण बढ़ता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है और अनेक खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं।
गोविंद ठाकुर ने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र में साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए आधारभूत ढांचा सुदृढ़ किया जा रहा है। इससे क्षेत्र का पर्यटन भी बढ़ेगा और युवाओं को अनेक खेलों में अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।  

Share from A4appleNews:

Next Post

सार्वजनिक उपक्रम विभाग के सचिव शैलेश ने किया एसजेवीएन के कारपोरेट मुख्यालय शिमला का दौरा

Tue Mar 30 , 2021
एप्पल न्यूज, शिमला भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम विभाग के सचिव, शैलेश (भा.प्रशा.सेवा) ने एसजेवीएन के शिमला स्थित कारपोरेट मुख्यालय का दौरा किया। एसजेवीएन मुख्यालय में उनके आगमन पर एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, नन्‍द लाल शर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। निदेशक (कार्मिक), गीता कपूर, निदेशक (सिविल), […]

You May Like

Breaking News