कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने मुकेश अग्निहोत्री से की भेंट, “पीपलू मेले” का दिया आमंत्रण

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से शिमला में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र सेे विधायक विवेक शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को ऊना जिले के बंगाणा क्षेत्र में आयोजित होने वाले ‘जिला स्तरीय पिपलू मेला’ में बतौर मुख्यातिथि शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि पिपलू मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं।

उन्होंने आमंत्रण स्वीकार करते हुए मेले में सहभागिता की संभावना जताई। उन्होंने कहा कि सरकार पारंपरिक मेलों के संरक्षण व संवर्धन के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
इस भेंट के दौरान नेताओं ने क्षेत्रीय विकास, अधोसंरचना सुधार और जन कल्याण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।

Share from A4appleNews:

Next Post

जगत नेगी ने FRA के संबंध में कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

Wed May 21 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां एफआरए (वन अधिकार अधिनियम-2006) के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 में वन अधिकार अधिनियम को राष्ट्रपति की स्वीकृति प्रदान की गई थी और 1 जनवरी, […]

You May Like

Breaking News