file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

मतदान के पश्चात स्टेट लेवल क्लीयरिंग सेंटर में पोस्टल बैलट का पुनः आदान-प्रदान

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया आदान-प्रदान प्रक्रिया का जायजा 

एप्पल न्यूज़, शिमला
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आईटीआई चौड़ा मैदान में पोस्टल बैलट के आदान-प्रदान के लिए बनाये गये स्टेट लेवल क्लीयरिंग सेंटर में मतदान पश्चात आज सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों के पोस्टल बैलट का पुनः आदान प्रदान किया गया। 
इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने पोस्टल बैलट के आदान-प्रदान के लिये सभी विधानसभा क्षेत्रों के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा प्राधिकृत नोडल अधिकारियों व सहायक नोडल अधिकारियों से आदान-प्रदान प्रक्रिया की जानकारी ली। 


उल्लेखनीय है कि 22 मई को आईटीआई चौड़ा मैदान में सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों के पोस्टल बैलट का आदान प्रदान किया गया और 28 मई को सभी विधानसभा क्षेत्रों के शेष पोस्टल बैलट का आदान प्रदान किया गया था। 

इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी 4-शिमला (अ.जा.) संसदीय क्षेत्र एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी दलीप नेगी, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कीर्ति चंदेल, प्रधानाचार्य आईटीआई जोगिंदर शर्मा सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला जिला में 6 विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना केंद्र घोषित, वहां शिक्षण संस्थान 3 और 4 जून को रहेंगे बंद

Sun Jun 2 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने आज आदेश जारी करते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जिला शिमला के 6 विधानसभा क्षेत्र के मतगणना केंद्र घोषित शिक्षण संस्थान 3 और 4 जून 2024 को स्टाफ और छात्रों के लिये बंद रहेंगे। आदेशानुसार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला […]

You May Like

Breaking News