IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

फ्रॉड बोली से एक करोड़ में बिका नंबर HP 99-9999 अब 30 लाख में बिका, 27 जून को नशे के खिलाफ़ “Walk for Life” में दौड़ेगा हरोली

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश ट्रांसपोर्ट विभाग के द्वारा वीआईपी नंबर HP 999999 नंबर की बोली 30 लाख तक पहुंची है। ये नंबर 30 लाख में बिक गया है।

कोटखाई के एक व्यक्ति ने इस नंबर को 30 लाख में खरीदा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रांसपोर्ट इस तरह के VIP नंबर की नीलामी कर रहा है। जिससे प्रदेश की आय में वृद्धि होगी।

अब बिना 30 फ़ीसदी टोकन मनी दिए नंबर के लिए फ्रॉड आवेदन नहीं कर पाएंगे।इसके लिए ट्रांसपोर्ट विभाग ने ऑनलाइन प्रक्रिया को मजबूत बनाया है जिसके सकारात्मक परिणाम आने शुरू हो गए हैं।

इससे पहले कोटखाई में इस नंबर के लिए एक करोड़ से अधिक की फ्रॉड बोली लगी थी जिसके बाद विभाग ने सिस्टम को दुरुस्त कर दिया है।

मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि हरोली में 27 जून को नशे के खिलाफ़ “Walk for Life” का आयोजन किया जा रहा है।

राज्यपाल शिव प्रसाद शुक्ल इसका उद्घाटन करेंगे। हरोली से कांगडा तक 4 किलोमीटर की दौड़ लगाई जायेगी।ताकि नशे के खिलाफ़ घर घर दस्तक दी जा सके।

सिंथेटिक ड्रग्स से युवाओं की मौतें हो रही है। सरकार इसको लेकर चिंतित है। नशे में पकड़े जाने पर प्रभावशाली लोग दखल नही देंगे, कानून में खामियां है, जिसको लेकर सरकार सख्त कानून बना रहे हैं।


23 जून को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयन्ती है। सैंज में उनकी प्रतिमा लग रही है। इससे पहले कल उसका उद्घाटन करने के लिए उप मुख्यमंत्री वहाँ जा रहे है।

इस पर अग्निहोत्री ने कहा कि 6 बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का 60 साल का राजनीतिक इतिहास है।

वह आधुनिक हिमाचल के विकास की तस्वीर रहे है। उनके जन्मदिन के एक दिन पहले इस प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

ग्रीन पार्क चिड़गांव मैदान को वीरभद्र सिंह के नाम पर किया जाएगा विकसित - विक्रमादित्य सिंह 

Thu Jun 22 , 2023
कैबिनेट मंत्री ने चिडगांव में यंग स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत  एप्पल न्यूज, शिमला  लोक निर्माण एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ग्रीन पार्क चिड़गांव मैदान को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के नाम पर विकसित […]

You May Like

Breaking News