सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

झाकड़ी में 21 ग्राम चिट्टा बरामद, मंडी निवासी युवक गिरफ्तार

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर बुशहर क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को करीब 21 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को डिटेक्शन सेल उपमंडल रामपुर की टीम ज्यूरी क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान कटोलू पुल के पास पुलिस टीम ने संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक को जांच के लिए रोका।


तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से करीब 21 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान अंकित ठाकुर (27), पुत्र पवन ठाकुर, निवासी गांव हयोड़, डाकघर अवाहदेवी, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है तथा बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास यह नशीला पदार्थ कहां से आया था और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी।
पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क की कड़ियों का पता लगाने के लिए आगामी जांच जारी है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News