file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

CM के सलाहकार डाॅ. आरएन बत्ता की धर्मपत्नी व शिक्षाविद राजेश्वरी बत्ता का निधन, CM ने किया गहरा शोक व्यक्त

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं प्रधान निजी सचिव डाॅ. आर.एन. बत्ता की धर्मपत्नी राजेश्वरी बत्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। राजेश्वरी बत्ता ने लम्बी बीमारी के बाद प्रातः अन्तिम सांस ली। वह 58 वर्ष की थीं।  
मुख्यमंत्री ने डाॅ. बत्ता के आवास पर जाकर उनके परिवार के सदस्यों के साथ संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने के लिए प्रार्थना की।

भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने टेलीफोन के माध्यम से संपर्क कर मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं प्रधान निजी सचिव डाॅ. आर.एन. बत्ता की धर्मपत्नी राजेश्वरी बत्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। राजेश्वरी बत्ता ने लम्बी बीमारी के बाद आज प्रातः अन्तिम सांस ली। वह 58 वर्ष की थीं। 

भाजपा नेताओं ने डाॅ. बत्ता के आवास पर जाकर उनके परिवार के सदस्यों के साथ संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने के लिए प्रार्थना की।

शिक्षा निदेशालय उच्चतर में संयुक्त शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यरत और पूर्व में जिला शिमला उपनिदेशक उच्च राजेश्वरी बता के निधन का दुःखत समाचार है। वह एक शांत, सरल स्वभाव की शिक्षाविद थी। शिक्षक महासंघ से महासचिव डॉ माम्नराज पुंडीर ने कहा कि उनका जाना शिक्षा जगत के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। हिमाचल प्रदेश का शिक्षक वर्ग इस दुख की घड़ी में परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता है।

भगवान इनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और पुरे परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Share from A4appleNews:

Next Post

CBI ने 5 लाख की घूसखोरी के मामले में NHPC के मुख्य महाप्रबन्धक (वित्त) एवं दो निजी व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद

Thu Jul 15 , 2021
एप्पल न्यूज़, कुल्लू CBI ने पॉच लाख रु. की कथित घूसखोरी के मामलें में नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कारपोरेशन (एन एच पी सी), फरीदाबाद (हरियाणा) के मुख्य महाप्रबन्धक (वित्त) तथा रिश्वत देने वाले व्यक्ति सहित दो निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कारपोरेशन (एन एच पी सी) के मुख्य महाप्रबन्धक […]

You May Like

Breaking News