दुःखद- रामपुर बुशहर शान्दल में गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, लगी आग, 3 की मौत 2 घायल

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow


डंसा (रामपुर बुशहर)
शिमला जिले के उपमंडल रामपुर बुशहर की चिकसा-बाहलीधार सड़क पर शांदल नाले के पास शुक्रवार शाम करीब 5 बजे एक बोलेरो कैंपर वाहन करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे के बाद वाहन में आग भी लग गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार बोलेरो कैंपर चिकसा की ओर जा रही थी। चालक दूध ढुलाई का काम करता था और शाम को घर लौटते समय उसने आसपास के गांवों के चार लोगों को लिफ्ट दी थी।

शांदल नाले के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। गाड़ी में तीन महिलाएं, चालक और एक अन्य व्यक्ति सवार थे।

गिरते समय एक पुरुष और एक महिला दरवाजा खोलकर बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि चालक और दो महिलाएं वाहन सहित खाई में जा गिरे। नीचे गिरते ही वाहन में आग लग गई।

पहचान करने पर एक बोलेरो कैम्पर गाड़ी (एचपी-92-3945) क्षतिग्रस्त हालत में मिली, जिसमें आग लगी हुई थी।

पुलिस ने स्थानीय लाेगों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद शवों व घायलों को खाई से बाहर निकाला और एम्बुलैंस व सरकारी वाहनों से खनेरी अस्पताल रामपुर भेजा गया।


मृतकों की पहचान
हादसे में जिन तीन लोगों की मौत हुई, उनकी पहचान इस प्रकार हुई है:
41 वर्षीय कपिल देव (चालक), निवासी गांव चिकसा, तहसील रामपुर
67 वर्षीय पुष्पा देवी, निवासी मझाली गांव
40 वर्षीय उर्मिला देवी, निवासी मझाली गांव
🔹 घायलों की पहचान
39 वर्षीय राकेश कुमार, निवासी चिकसा गांव
41 वर्षीय लीला देवी, निवासी चिकसा गांव
घायलों को उपचार के लिए रामपुर के खनेरी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को खाई से सड़क तक लाया गया। शव आग से बुरी तरह झुलसे हुए थे। रामपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सरकार ने बदले 8 HPS अधिकारी, 2 SP- 2 ASP और 4 DSP तैनात

Sun Mar 1 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल सरकार ने ek अधिसूचना जारी कर 8 HPS अधिकारियों के तबादले की हैं। इनमें 2 SP, 2 ASP और 4 DSP तैनात की गए हैं। पढ़ें अधिसूचना

You May Like

Breaking News