IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल प्रदेश में आने व बाहर जाने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण आवश्यक, तभी मिलेगी मंजूरी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि जो लोग हिमाचल प्रदेश में आना चाहते हैं या हिमाचल प्रदेश से बाहर जाना चाहते हैं और उनके पास वाहन नहीं है तो आॅनलाइन पोर्टल http://covid19epass.hp.gov.in पर पंजीकरण करें तथा COVID ePassके लिए आवेदन न करें।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास वाहन है और वे हिमाचल प्रदेश में आना चाहते हैं या हिमाचल प्रदेश से बाहर जाना चाहते हैं तो वह भी इसी पोर्टल  http://covid19epass.hp.gov.in पर ePass  के लिए आवेदन करें।

इस पोर्टल पर पंजीकरण के आधार पर ही प्रदेश सरकार को यह जानकारी प्राप्त होगी कि प्रदेश के लोग किन-किन स्थानों पर फंसे हैं तथा वे प्रदेश में वापस आना चाहते हैं। इसी तरह सरकार को यह भी पता चलेगा कि अन्य प्रदेशों के कितने लोग हिमाचल से अपने राज्यों को जाना चाहते हैं। इसी पंजीकरण से प्राप्त सूचना अनुसार ही प्रदेश सरकार उनकी आवाजाही की उचित व्यवस्था करेगी। प्रदेश सरकार ने फंसे हुए लोगों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं, जो इस कार्य के लिए सम्बन्धित राज्यों से समन्वय करेंगे।

अतः उक्त सभी लोगों से अनुरोध है कि अपनी आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारियों से सीधे सम्पर्क करने की बजाय उक्त पोर्टल http://covid19epass.hp.gov.in पर अपना पंजीकरण आवश्यक करें ताकि पंजीकरण उपरांत आपकी सहायता की जा सके। अगर आपको उक्त पोर्टल पर पंजीकरण के सम्बन्ध में किसी भी तरह की समस्या या असुविधा हो रही हो अथवा अधिक जानकारी चाहते हैं तो आप ई-मेल आईडी cmhpcovid@gmail.com  व हेल्पलाईन नम्बर- 18001808185, 0177-2659791 (प्रातः 7 बजे से रात 10 बजे), 0177-2626076, 2626077 (प्रातः 8 बजे से रात 10 बजे),  0177-2622204, 0177-2629688, 0177-2629939, टोल फ्री-1070 (प्रातः 7 बजे से रात 10 बजे तक) पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने में एनसीसी कैडेट्स की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री

Mon May 4 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलाकोरोना वायरस के दृष्टिगत प्रदेश के विभिन्न भागों में वायरस को फैलने से रोकने और लोगों को जागरूक करने में एनसीसी कैडेट्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आज यहां एनसीसी मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राजीव ठाकुर और डिप्टी ग्रुप कमांडेंट कर्नल सुरेश भैक के साथ […]

You May Like

Breaking News