IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

थल सेना में “अग्निवीर” भर्ती प्रक्रिया में बदलाव, पहले ऑनलाइन परीक्षा फिर भर्ती रैली- NCC के C सर्टीफिकेट धारकों को भी देनी होगी परीक्षा

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
आगामी अग्निवीर भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन वेबसाइट ज्वाइन इंडियन आर्मी डाट एन आई सी डांट आइ एन पर पंजीकरण करना अनिवार्य है।  पंजीकरण की प्रक्रिया 6 फरवरी 2023 से शुरू हो गयी है।

यह आवेदन 15 मार्च 2023 तक स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए वेबसाइट में वीडियों लिंक है जिन्हे उम्मीदवार बदली हुई प्रक्रिया पंजीकरण कैसे करे और ऑनलाइन परीक्षा में कैसे उपस्थित हों समझने के लिए देख सकते है।


अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क, स्टोरकीपर, टैक्नीकल, ट्रेड्समैन और टैक्नीकल के लिए ऑनलाइन परीक्षा 27 अप्रैल 2023 से 04 मई 2023 के बीच विभिन्न केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन करते समय अपनी पसंद का केन्द्र चुन सकते हंै।
सेना भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल शलव सनवाल ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया गया है । अब पहले चरण में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी व दूसरे चरण में ऑनलाइन परीक्षा में मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों का जन्म 01 अक्टूबर 2002 से 01 अप्रैल 2006 के बीच हुआ है वह भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।
भर्ती निदेशक शिमला कर्नल शलव सनवाल ने यह भी बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए शुल्क के रूप में उम्मीदवारों को 250 रूपए का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

उन्होने कहा कि पंजीकरण के लिए साइबर कैफे की सेवाओं का उपयोग करने वाले उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत और वित्तीय डाटा की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।

एन. सी. सी. के सी सर्टीफिकेट धारकों को देनी होगी परीक्षा

इस बार एन. सी. सी. सर्टीफिकेट धारकों को भी ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी और उन्हे परीक्षा में बोनस अंक दिए जाएगे। उम्मीदवारों को उन्होने सलाह देते हुए कहा कि वे आवेदन करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि उनका आधार डाटा उनके मैट्रिक प्रमाण – पत्र के डाटा. के साथ मेल खाता हो जिसके बिना उन्हे पंजीकरण प्रक्रिया में समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

महिला मण्डल सेऊबाग ने जीता "टग ऑफ वॉर" जीते 21 हजार व ट्राफी पर किया कब्ज़ा

Fri Feb 17 , 2023
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी आनी में आयोजित सिराज कप क्रिकेट प्रतियोगिता में इस बार महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से महिला मंडलों की रस्सा कशशी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आईं 11 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला गुरुवार को महिला मंडल खनाग व […]

You May Like

Breaking News