file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने में एनसीसी कैडेट्स की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री

6
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
कोरोना वायरस के दृष्टिगत प्रदेश के विभिन्न भागों में वायरस को फैलने से रोकने और लोगों को जागरूक करने में एनसीसी कैडेट्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आज यहां एनसीसी मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राजीव ठाकुर और डिप्टी ग्रुप कमांडेंट कर्नल सुरेश भैक के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही।

\"\"


मुख्यमंत्री ने आम लोगों के लिए मास्क बनाने और उन्हें वितरित करने में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट्स जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित बनाने में बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
ब्रिगेडियर ठाकुर ने एनसीसी कैडेट की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को ‘एचपी कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड’ के लिए 4.67 लाख रुपये का चैक भेंट किया।
उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि लगभग 1200 एनसीसी कैडेट्स प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जरूरतमंद लोगों और जिला प्रशासन की सहायता के लिए तैनात किए गए हैं।  
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

जयराम सरकार का आग्रह- संपन्न वर्ग के लोग स्वेच्छा से छोड़ें सब्सिडी, पर अभी कुछ MLA भी नहीं छोड़ पाए...!

Mon May 4 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलाखाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने प्रदेश के श्रेणी-1 व श्रेणी-2 अधिकारियों और संपन्न वर्ग से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्नों पर मिलने वाली सब्सिडी को स्वेच्छा से छोड़ने का आग्रह किया है, ताकि इसका लाभ पिछड़े व गरीब वर्ग को मिल सके।विभाग के एक […]

You May Like

Breaking News