IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

जयराम सरकार का आग्रह- संपन्न वर्ग के लोग स्वेच्छा से छोड़ें सब्सिडी, पर अभी कुछ MLA भी नहीं छोड़ पाए…!

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने प्रदेश के श्रेणी-1 व श्रेणी-2 अधिकारियों और संपन्न वर्ग से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्नों पर मिलने वाली सब्सिडी को स्वेच्छा से छोड़ने का आग्रह किया है, ताकि इसका लाभ पिछड़े व गरीब वर्ग को मिल सके।
विभाग के एक प्रवक्ता ने यहां कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने पिछले बजट भाषण में मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों और संपन्न वर्ग से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वितरित किए जाने वाले खाद्यान्नों को स्वेच्छा से छोड़ने का अनुरोध किया था। उनकी अपील पर प्रदेश के मंत्रियों, अधिकांश विधायको और कुछ अन्य परिवारों ने सब्सिडी छोड़ दी है।

उन्होंने कहा कि विभाग ने इस उद्देश्य के लिए फार्म निर्धारित किया है, जिसे सभी विभागीय वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। कोई भी इच्छुक व्यक्ति इस फार्म को भरने के उपरांत संबंधित निरीक्षक को जमा करवाकर अपनी सब्सिडी छोड़ सकता है।
विभाग ने प्रदेश के सभी एपीएल उपभोक्ताओं से स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ने का आह्वान किया है, ताकि जरूरतमंदों को लाभान्वित किया जा सके। इस संदर्भ में विभाग के टोल फ्री नंबर 1967 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

परिवहन मंत्री ने आयुक्त से की एग्जिट प्लान पर चर्चा, तर्क चालक हेल्पलाइन नम्बर से लें मदद

Mon May 4 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सोमवार को शिमला में अपने कार्यालय में राज्य के परिवहन आयुक्त के साथ बैठक कर लॉक डाउन से उत्पन्न स्थिति एवं एग्जिट प्लान पर चर्चा की। उन्होंने परिवहन आयुक्त को निर्देश दिए कि प्रदेश के बाहरी […]

You May Like

Breaking News