file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

सुरजीत सिंह ठाकुर बने आम आदमी पार्टी के हिमाचल अध्यक्ष, मनीष सिसोदिया ने किया ऐलान- आम और खास के बीच की खाई को पाटना लक्ष्य, 18 हजार गॉव में कमेटीयां गठित

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शिमला में कहा कि हिमाचल में आप कार्यकर्ताओं ने गांव गांव जाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ा और आज हर गॉव, पंचायत और विधानसभा क्षेत्र में आप कार्यकर्ता बने हैं। और बदलवा मार्च कर बदलाव की ओर बढ़ रहे हैं।

हर जगह से लोग भाजपा से असंतुष्ट है। लोग कांग्रेस के साथ भी नहीं जाना चाहते। लोग अब आम आदमी पार्टी से उम्मीद लगाए बैठी है।
उन्होंने कहा कि लोग दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तरह हिमाचल में भी सरकार चाहती है। पार्टी विधानसभा चुनावों में जुट गई है।
उन्होंने हिमाचल के पूरे संगठन को डिजॉल्व कर दिया है।
नई टीम की अगुआई सुरजीत सिंह ठाकुर करेंगे। सिरमौर जिला से सम्बंध रखते हैं और आंदोलन से ही सक्रिय रहे हैं।
सांसद डॉ सन्दीप पाठक ने कहा कि हिमाचल अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर उम्मीद पर खरा उतरेंगे।

संगठन किसी भी पार्टी की नींव होती है। पंजाब और दिल्ली की तरह ही मजबूत संगठन का निर्माण किया जा रहा है। राज्य में 3615 पंचायत, 18000 गॉव हैं और हर गॉव में कमेटियां बना दी है जिसके बाद बूथ और फिर विधानसभा लेवल तक। अभी विधानसभा लेवल तक 400 पदाधिकारी आज बनाए गए हैं, शेष जल्द घोषित होंगे। उन्होंने कहा कि हर दिन वोट शेयर बढ़ रहा है और उम्मीद है कि कुछ ही समय में भाजपा को मजबूत तरीके से चुनौती देकर आम आदमी की सरकार बनेगी।

नवनियुक्त अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने नियुक्ति के लिए पार्टी आलाकमान का आभार जताया की एक आम कार्यकर्ता पर भरोसा जताया। राजगढ़ से बाहर निकलकर अब प्रदेश की कमान मिली है। आम और खास के बीच की खाई को पाटना पहला काम होगा। वह कैरियर बनाने नहीं कैरियर छोड़कर राजनीति में आए हैं। देशभक्ति भारत माता की जय बोलने से नहीं अपनों के लिए काम करने से आती है।
उन्होंने शीर्ष नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि 10 गुणा ताकत से हिमाचल की व्यवस्था को बदलने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि सत्येन्द्र जैन पर कार्रवाई सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए की गई है। अगर किसी कार्यकर्ता को अपने तोता मैना से फंसाने के काम भाजपा करेगी तो सहेंगे नहीं। जो भाजपा के फेलियर पर बोलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करवाते हैं। जो बर्दाश्त नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के 18 हजार गांव में 10-10 लोगों की कमेटियां बना दी गई है। और अब तक 6 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि पार्टी का गठबंधन आम लोगों के साथ है। फेस जनता बनाती है कोई बड़ा चेहरा नहीं। जनता जिसे मौका देगी वो बड़ा चेहरा बनेगा।
पंजाब में दंगा भड़काने और अपराध रोकने के लिए आप सरकार ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की और आगे भी इसी तरह काम करेंगे।
सिसोदिया ने कहा कि निकम्मे मुख्यमंत्री के सहारे भाजपा मुकाबला करेगी। पर्यटन से रोजगार दिलाएंगे। हिमाचल की भौगोलिक परिस्थिति ताकत बन सकती है लेकिन यहां शिक्षा व्यवस्था का बंटाधार कर रखा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

भारत का नया दौर, हिमाचल में भी विकास चहुँओर- अनुराग ठाकुर

Tue Jun 7 , 2022
एप्पल न्यूज़, हमीरपुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद व केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार से हिमाचल में अभूतपूर्व विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाए […]

You May Like

Breaking News