सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

भारत का नया दौर, हिमाचल में भी विकास चहुँओर- अनुराग ठाकुर

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, हमीरपुर

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद व केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार से हिमाचल में अभूतपूर्व विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाए जाने व मोदी जी के नेतृत्व में देश के प्रगति पथ पर तीव्रता से आगे बढ़ने की बात कही है।

अनुराग ठाकुर ने कहा “ आदरणीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने हिमाचल में ना सिर्फ़ विकास कार्यों की झड़ी लगाई बल्कि अभूतपूर्व विकास कार्यों को अमली जामा पहनाने का काम किया है।

गरीब कल्याण, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, रोज़गार, कनेक्टिविटी , औद्योगिक विकास समेत तमाम ऐसे क्षेत्र हैं जिसमें प्रदेश उपलब्धियों का गवाह बना है। अटल जी की तरह ही मोदी जी ने हिमाचल को अपना दूसरा घर माना है और इसीलिए हिमाचल की तरक़्क़ी उनकी प्राथमिकताओं में है।

आज मोदी की नीतियों के चलते ही देश जिन सामानों का बड़ा आयातक था आज हम उसके निर्यातक बने हैं। कोविड काल में भारत ने ना सिर्फ़ अपने नागरिकों को वैक्सीन उपलब्ध कराई बल्कि 150 से ज़्यादा देशों को वैक्सीन भेज कर दुनिया को भारत की बढ़ती क्षमता और ताक़त का भी एहसास कराया।

यूक्रेन-रुस युद्ध के गम्भीर संकट के बीच में भी ऑपरेशन गंगा चला कर वहाँ से भारतीय छात्रों की सुरक्षित घर वापसी का भागीरथ कार्य भी मोदी जी के सम्यक् नेतृत्व में ही सम्भव हो सका है”

आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा “पहले गरीब के परिवार में किसी को कोई बीमारी घेर लेती थी तो पूरे परिवार पर संकट का अंधेरा छा जाता था। इलाज के लिए पैसे जुटाना बहुत बड़ी चुनौती होती थी।

आज देश के हर गरीब को दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना ‘आयुष्मान भारत’ का सहारा दिया गया है, जिसमें हर परिवार को 5 लाख रूपए तक का इलाज मुफ्त मिल सकता है। 2014 में, देश की 40 प्रतिशत आबादी के पास बैंक खाते नहीं थे।

तब से अब तक 45 करोड़ बैंक खाते खोले जा चुके हैं और भारत का लगभग हर परिवार बैंकिंग सिस्टम से जुड़ गया है जिसका बड़ा लाभ कोरोना आपदा में देखने को मिला। आज केंद्र से गरीब के लिए भेजा गया एक एक रुपया सीधा गरीब के हाथ में जाता है।

2019 में, 7 दशकों से अधिक समय के बाद भी देश के केवल 17 प्रतिशत ग्रामीण घरों में ही नल के द्वारा पानी की पहुंच थी। अब पिछले तीन साल से भी कम समय में ही यह आंकड़ा 50 प्रतिशत पर पहुंच गया है। हर घर नल, नल से स्वच्छ जल हमारी प्राथमिकता है”

अनुराग ठाकुर ने कहा “ हमारी माताएँ बहनें खाना बनाने के लिए रसोई में धुएँ से संघर्ष करती थीं जिस से कई बीमारियाँ उन्हें जकड़ लेती थीं, मोदी सरकार के सिर्फ 8 साल में ही करीब 9 करोड़ 17 लाख कनेक्शन दिए जा चुके हैं। 7 दशकों में सरकारी सहायता से सिर्फ 3.26 करोड़ घर ही बनाए गए थे।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक 3 करोड़ से अधिक घर बन चुके हैं और गरीबों को पक्की छत देने के लिए पूरी तेजी से काम चल रहा है। इन दिनों जहां भी जाएं, वहां सड़क निर्माण का काम जोरों शोरों से चल रहा होता है। 2014 में देश में हाईवे कवरेज 54 लाख किमी था। अब यह तेजी से बढ़कर 65 लाख किमी के आंकड़े को छू चुका है। हमारे युवाओं को नौकरी ढूंढने वालों के बजाय नौकरी देने वाले बनाने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर, वित्त और चौतरफा समर्थन के साथ एक ईको सिस्टम विकसित किया जा रहा है।

आज शिक्षा, सेवा, राजनीति, उद्योग या अन्य किसी भी क्षेत्र में ‘विशेषाधिकार प्राप्त कुछ’ की अवधारणा को तोड़ दिया गया है। हमारे स्टार्ट-अप्स की सफलता की कहानियां, हमारे राजनीतिक परिवर्तन और सशक्तिकरण ने लोकतंत्र को अंतिम नागरिक तक पहुंचने में मदद की है। अंत्योदय का मंत्र गवर्नेन्स और जीवन के हर क्षेत्र में दिखाई देता है”

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने HRTC की 16 बसों के नए बेड़े को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Tue Jun 7 , 2022
एप्पल न्यूज़, हमीरपुर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हमीरपुर से हिमाचल पथ परिवहन निगम की 195 नई बसों में से 16 बसों के एक बेड़े को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रियों के लिए आरामदायक और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा निगम के लिए इन बसों […]

You May Like

Breaking News