सूर्य प्रताप सिंह बांश्टू ने चीन में आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता में जीता “कांस्य पदक” CM ने दी बधाई

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सूर्य प्रताप सिंह बांश्टू को चीन के चेंगदू में आयोजित विश्व विश्वविद्यालयीय खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता की 50 मीटर पुरुष स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि उनकी इस जीत से देश गौरवान्वित हुआ है।सूर्य प्रताप सिंह बांश्टू ने चीन से लौटने के उपरांत अपने पिता एवं कोच वीरेंद्र सिंह बांश्टू के साथ आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री से भेंट की।
सूर्य प्रताप सिंह बांश्टू ने आराधना शूटिंग क्लब रोहड़ू में प्रशिक्षण प्राप्त किया है जो भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) से मान्यता प्राप्त शूटिंग क्लब है।

इससे पहले वे इसी स्पर्धा में मिस्र के काहिरा में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में कांस्य और जर्मनी के सुल्हे में आयोजित जूनियर विश्व कप में भी रजत पदक जीत चुके हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

हाटी- पीढ़ियों की लंबी लड़ाई की जीत की भांजे- भांजियों को शुभकामनाएं, मामा ने निभाई- अब भांजों की बारी, इस बार न रह जाए कसर- जयराम

Mon Aug 7 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा मिलने के बाद हाटी समुदाय द्वारा इस संघर्ष के अविस्मरणीय सहयोग देने के लिए जयराम ठाकुर का आभार समारोह शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित किया गया। इस समारोह में हाटी समुदाय के लोगों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनन्दन किया गया। नेता […]

You May Like

Breaking News