IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

सुक्खू का वार- कर्ज वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाने जाएंगे जयराम

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

प्रदेश भर में जिस तरह भाजपा ने शांता कुमार और धूमल को भुलाया, उसी तरह जयराम को भी भुलाएगी जनता- सुक्खू

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर हमला साधा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश भर में कर्ज वाले मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सत्ता में वापसी के बड़े-बड़े सपने देखते हैं, लेकिन जनता उन्हें सत्ता से बाहर फेंकने का मन बना चुकी है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जनता भाजपा से परेशान है और कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जब सत्ता से बाहर जाएंगे, तब प्रदेश पर 80 हजार करोड़ का कर्ज होगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर भाजपा का प्रचार करने में जुटे हुए हैं।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे वर्चुअल रथ से पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल की तस्वीर नदारद होने पर भी सुक्खू ने कहा कि जिस तरह भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेताओं को भुला दिया है, उसी तरह जनता भी CM जयराम ठाकुर को भुला देगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

"आप" ने ठोकी चुनावी ताल, 4 टिकट फाईनल, डॉ राजन सुशांत, मनीष, जस्पा और डोगरा मैदान में

Tue Sep 20 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला आम आदमी पार्टी ने हिमाचल विधानसभा चुनावों के लिए आज अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 4 लोगों के नाम हैं। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव नवंबर माह में प्रस्तावित हैं।आप ने हिमाचल में भाजपा एवम कांग्रेस से पहले उम्मीदवारों की […]

You May Like

Breaking News