कर्फ्यू में छूट 5 घटें, ढाबे, मिठाई और अन्य टेकअवे रेस्तरां सशर्त खोलने की अनुमति

5

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्य सरकार ने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत पूरे राज्य में कर्फ्यू जारी रखने का फैसला किया है, लेकिन सोमवार से कर्फ्यू में छूट मौजूदा चार घंटे से बढ़ाकर पांच घंटे कर दी गई है। यह जानकारी शनिवार को एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

उन्होंने कहा कि कर्फ्यू में ढील के दौरान दुकानें खुली रहेंगी। उन्होंने कहा कि उपायुक्त अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में दुकानें खोलने के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण और हार्डवेयर की दुकानों को खोलने की भी अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि बारबर की दुकानें, स्पा और सैलून बंद रहेंगे।

प्रवक्ता ने कहा कि ढाबों, मिठाई और अन्य टेकअवे रेस्तरां को भी कुछ शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दी गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बागवानों द्वारा बैंकों से लिए गए ऋण की वसूली पर लगाई जाए रोक- बरागटा

Sun May 3 , 2020
एप्पल न्यूज़, कोटखाई मुख्य सचेतक हिमाचल प्रदेश नरेंद्र बरागटा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट कर  जिला शिमला के ऊपरी क्षेत्र में हुई भारी ओलावृष्टि के कारण सेब व चैरी इत्यादि फलों कोे हुए नुकसान के संबंध में अवगत करवाया। मुख्य सचेतक ने मुख्यमंत्री से ओलावृष्टि के कारण हुई भारी […]

You May Like

Breaking News