मंडी में पहाड़ी धंसने से मकान ढहा, ग्राम पंचायत प्रधान व 4 बच्चों समेत 8 लोगों की दबने से दर्दनाक मौत, 11 घण्टे रेस्क्यू के बाद सभी शव निकाले

एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार गोहर मंडी

मंडी जिला के नाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत काशन के गांव झड़ोंन में शुक्रवार रात पहाड़ी धंसने से एक मकान के ढह जाने से मकान में सोए 4 बच्चों समेत 8 लोगों की दबने से दर्दनाक मौत हो गई।

घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय खेम सिंह पुत्र रूप चंद जो वर्तमान में ग्राम पंचायत काशन के प्रधान है।

प्रधान की पत्नी 34 वर्षीय मीरा देवी पत्नी खेम सिंह और उनके दो बेटे 14 वर्षीय भास्कर, 11 वर्षीय तेजेन्द्र, 32 वर्षीय कमला देवी पत्नी झाबे राम, इनके बच्चे 6 साल की रोहिणी और 7 साल का दिव्यांशु और प्रधान खेम सिंह के ससुर 55 वर्षीय डागु राम निवासी काढ़ि खड़ूहल तहसील थुनाग के रूप में पुलिस ने की है।

घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। डीसी अरिंदम चौधरी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया की सभी शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामला दर्ज कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2 बजे प्रधान खेम सिंह के चाचा रमेश को जोर का धमाका सुनाई दिया।

जब वे बाहर निकले तो उन्हें घटना का पता चला। रमेश ने ग्रामीणों को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी गई।

सुबह 3 बजे से शुरू हुए रेस्क्यू ऑपरेशन 2 बजे तक चला 11 घण्टे बाद मलबे में दबे शवों को बरामद किया गया।

Share from A4appleNews:

Next Post

PM के पांच संकल्पों को आत्मसात करके राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें प्रदेशवासी- JP नड्डा

Sat Aug 20 , 2022
पौने पांच वर्षों में हिमाचल ने किया अभूतपूर्व विकासः जय राम ठाकुर एप्पल न्यूज़, शिमला सांसद और भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली ‘डबल इंजन’ सरकार ने कड़ी मेहनत, समर्पण और […]

You May Like

Breaking News