IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

HPUJ के अध्यक्ष जोगिंद्र देव आर्य का बंगाणा में भव्य स्वागत, पत्रकारों के हितों की रक्षा का दिया भरोसा

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, बंगाणा/ऊना
हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एचपीयूजे) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर देव आर्य का सोमवार देर सायं उनके गृह क्षेत्र बंगाणा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। पत्रकारिता जगत के इस वरिष्ठ चेहरे के स्वागत में स्थानीय लोगों और पत्रकारों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
जैसे ही जोगिंदर देव आर्य अपने गृह क्षेत्र में पहुंचे, वैसे ही चारों ओर पर “जोगिंदर देव आर्य ज़िंदाबाद” के नारों से गूंज उठीं।

स्वागत समारोह का आयोजन हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट जिला ऊना इकाई की ओर से किया गया था, जिसकी अगुवाई जिला अध्यक्ष भारत भूषण और प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कतना ने की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने आर्य को फूल मालाओं से लाद दिया।

जिला अध्यक्ष भारत भूषण ने पारंपरिक रूप से उनके सिर पर पगड़ी बांधकर सम्मानित किया, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कतना और जिला महामंत्री स्पर्श शर्मा ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस स्वागत समारोह में जिला के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। दौलतपुर खंड इकाई के अध्यक्ष गुरदेव कुमार, अंब खंड इकाई के अध्यक्ष कपिल सूद और बंगाणा खंड इकाई के सदस्यों ने भी मालाएं पहनाकर आर्य जी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम में जिला मीडिया सचिव जितेंद्र कुमार, विनोद कुमार शर्मा, जिला महिला अध्यक्ष ज्योति स्याल, विशाल शर्मा, दीपक जसवाल, दिनेश जरियाल, संजीव डोगरा, अजय कुमार, अमन शर्मा और रिंकू सहित कई अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।


इस मौके पर राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (NUJI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप तिवारी और संगठन मंत्री गोपाल दत्त भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और प्रदेश अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं।

अपने स्वागत से भावविभोर जोगिंदर देव आर्य ने उपस्थित सभी पत्रकारों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल व्यक्तिगत गौरव नहीं, बल्कि पत्रकारिता जगत की सेवा का एक और अवसर है।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे प्रदेश भर के पत्रकारों की समस्याओं को गंभीरता से लेंगे और उनकी मांगों को सरकार के समक्ष सशक्त रूप से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है और इसकी मजबूती के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
आर्य ने कहा कि वे शीघ्र ही अपनी टीम के साथ राज्य सरकार से मुलाकात करेंगे और पत्रकारों की आर्थिक, सामाजिक और सुरक्षा संबंधी मांगों को प्राथमिकता से सामने रखेंगे। उन्होंने पत्रकारों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें और जनहित की पत्रकारिता को प्राथमिकता दें।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रखी बेहतर भविष्य की नींव, 850 स्कूलों को मिला एक्सीलेंस का दर्जा

Mon Jul 21 , 2025
एप्पल न्यूज़, शिमला शिक्षा किसी भी प्रगतिशील समाज की नींव होती है। इसी सोच के साथ सरकार हर बच्चे को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बीते कुछ वर्षों में सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में अनेक सुधारात्मक कदम उठाए हैं। […]

You May Like

Breaking News