कांग्रेस ने 4 नगर निगमों के लिए पार्टी उम्मीदवारों से 26 अप्रैल तक मांगे आवेदन, ब्लॉक अध्यक्ष को सौंपें- विनय

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने चार नगर निगमों सोलन, मंडी,पालमपुर व धर्मशाला के चुनाव के लिये पार्टी उम्मीदवारों से 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किये है।

पार्टी उम्मीदवार को अपने आवेदन  ब्लॉक अध्यक्षों के पास जमा करवाने होंगे। आवेदन 26 अप्रैल को सांय 5 बजे तक ही स्वीकार किये जायेंगे।


विनय कुमार ने आज यहां बताया कि नगर निगम  चुनावों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित संबंधित  चुनाव समिति पार्टी प्रत्याशी का चयन करेगी।

उन्होंने बताया कि सभी आवेदन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से जिला कांग्रेस अध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजे जाएंगे।

इसके बाद चुनाव समिति द्वारा इनकी जांच पड़ताल की जाएगी। पूरी जांच पड़ताल के बाद,चुनावी प्रक्रिया को पूरा करते हुए पार्टी के उम्मीदवार घोषित किये जायेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

कुशवा में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, 18 लोग घायल, 2 गंभीर शिमला रेफर

Sat Apr 25 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहरकुल्लू जिले के निरमंड उपमंडल के ब्रो थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक बोलेरो कैंपर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन में सवार सभी 18 लोग घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना ब्रो के कुशवा क्षेत्र […]

You May Like

Breaking News