कुशवा में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, 18 लोग घायल, 2 गंभीर शिमला रेफर

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
कुल्लू जिले के निरमंड उपमंडल के ब्रो थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक बोलेरो कैंपर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन में सवार सभी 18 लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना ब्रो के कुशवा क्षेत्र में हुई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए रामपुर स्थित खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया।


डॉक्टरों के अनुसार घायलों में अधिकांश महिलाएं शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय पुरुष और 24 वर्षीय महिला को बेहतर उपचार के लिए शिमला स्थित आईजीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना के पीछे चालक का वाहन से नियंत्रण खोना संभावित कारण माना जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

ऊना शहर में प्रवासी मजदूरों की बस्ती में लगी भयंकर आग, 40 झुग्गियाँ जलकर खाक

Sat Apr 25 , 2026
एप्पल न्यूज़, ऊना  ऊना शहर के लालसिंगी इलाके में प्रवासी मजदूरों के परिवारों के लगभग चालीस घर आज दोपहर आग लगने से जलकर खाक हो गए। ज्यादातर प्रवासी मजदूर गेहूं कटाई के काम पर मजदूरी करने निकले हुए थे। घटना दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई और आग बुझाने में करीब डेढ़ घंटा लगा। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना […]

You May Like

Breaking News