file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

18 से 25 सितंबर तक होगा हिमाचल विधानसभा का “मॉनसून सत्र”, CM ने ED को बताया “राजनीति का हथियार” सब करते हैं लागू

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र 18 से 25 तक होने वाला है।सप्ताह भर के मानसून सत्र में विपक्ष सामने -सामने होगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश आपदा से जूझ रहा है जिस वजह से इस बार सत्र थोड़ा देरी से सितंबर में रखा गया है ताकि राहत एवम बचाव कार्य में बाधा न आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष मानसून सत्र को बुलाने को लेकर बेवजह राजनीति करता रहा है। मानसून सत्र अगस्त में इसलिए नहीं करवाया क्योंकि मानसून सत्र की तैयारी में पुरा प्रशासन जुट जाता है।

ऐसे में प्रदेश में आई आपदा में राहत एवम बचाव कार्य में परेशानी हो सकती थी। इसलिए सत्र को थोड़ा देरी से बुलाया गया है। सत्र में विपक्ष के सवालों के जवाब दिए जाएंगे।

वीओ,,,वहीं मुख्यमंत्री ने आपदा और बजट घोषणाओं को लेकर आज सचिवालय में सचिवों के साथ भी बैठक की और अफसरों को आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के दिशा निर्देश दिए।

साथ ही सरकार की बजट में घोषित योजनाओं व अन्य विकास कार्यों को आगे बढ़ाने को लेकर भी सचिवों के साथ विस्तृत चर्चा की।

छत्तीसगढ़ में ED की रेड पर राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा दिए बयान को लेकर सुखविंदर सिंह ने कहा कि ये राजनीति का हथियार है उसे सब लागू करते हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

भाजपा मंडल रामपुर बुशहर की नई कार्यकारिणी का गठन, 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री समेत 24 पदाधिकारी तैनात

Tue Aug 29 , 2023
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर भाजपा मंडल रामपुर बुशहर की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। मंडल अध्यक्ष कुलबीर ख़ूद ने 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री समेत 24 पदाधिकारी तैनात किए हैं। जिन पर आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के गढ़ में सेंध की जिम्मेदारी होगी।

You May Like

Breaking News