आज से टांडा मेडिकल कालेज कांगड़ा में शुरू होगी हार्ट सर्जरी, RS बाली ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

एप्पल न्यूज़, शिमला

डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (टांडा) में हृदय शल्य चिकित्सा केंद्र स्थापित किया गया है। यह केंद्र आज 25 सितंबर से कार्यशील हो जाएगा। इसके तहत टांडा मेडिकल कॉलेज के सीटीवीएस विभाग में ओपन हार्ट सर्जरी शुरू की जाएगी।

सरकार की ओर से इसको लेकर मंजूरी दे दी है और अब लोगों को हार्ट सर्जरी के लिए शिमला नहीं आना पड़ेगा बल्कि टांडा में मेडिकल अस्पताल में ही इसकी सुविधा मिलेगी।

प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और नगरोटा बगवां से विधायक आर एस बाली ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताते हुए कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में ओपन हार्ट सर्जरी शुरू होने से लोगों को बड़ी को राहत मिलने जा रही है।

2017 में कांग्रेस की सरकार के समय यहां पर हार्ट सर्जरी शुरू करने को लेकर व्यवस्था की थी लेकिन बीते 5 सालों से इस पर कोई भी कार्य नहीं हुआ।

अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के प्रयासों से 25 सितंबर से टांडा मेडिकल कॉलेज में हार्ट सर्जरी की सुविधा शुरू होने जा रही है।

इससे निचले हिमाचल से लोगों को हार्ट सर्जरी के लिए आईजीएमसी शिमला या पीजीआई चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा।

अब ये सुविधा टांडा मेडिकल कॉलेज में मिलने से काफी बड़ी राहत लोगों को मिलेगी और सोमवार से नियमित रूप से हार्ट सर्जरी टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू हो जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के "कर्टन रेजर" का शुभारंभ कर उत्सव का  "ब्रॉशर" किया जारी, 24 अक्तूबर से उत्सव में 19 देशों के प्रतिभागी लेंगे भाग

Sun Sep 24 , 2023
कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में जनता को समर्पित की 12 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस वर्ष 24 से 30 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित किए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के पूर्वावलोकन (कर्टन रेजर) कार्यक्रम का शुभारंभ कर इसका ब्रॉशर जारी किया। […]

You May Like

Breaking News