file_0000000079f07206b3704b249959de9d (1)
previous arrow
next arrow

नगर निकायों में कांग्रेस की जीत पर वीरभद्र सिंह ने दी बधाई, बोले- सरकार की नीतियों से जनता परेशान, पंचायत, BDC और ZP में भी जीत का क्रम रखें बरकरार

5
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं मतदाताओं का आभार प्रकट किया है।उन्होंने मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि जीत का सिलसिला पंचायती राज संस्थाओं जिला परिषद, बीडीसी व ग्राम पंचायतों में भी जारी रहना चाहिए।
वीरभद्र सिंह ने नगर निकाय चुनावों के परिणामों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि लोग अब भाजपा की नीतियों व निर्णयों से परेशान हो गए हैं। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है।लोगों की समस्याओं को दूर करने में सरकार पूरी तरह विफल रही है।उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के मतदाताओं ने कांग्रेस को जनादेश देकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना फैंसला दिया है।उन्होंने कहा है कि अब आने वाले दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों के पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भाजपा को इसी तरह हार का मुंह देखना पड़ेगा।
वीरभद्र सिंह ने शिमला ग्रामीण सुन्नी,रोहड़ू,रामपुर सहित अपने चुनाव क्षेत्र अर्की सहित विभिन्न नगर परिषद व नगर पंचायतों में कांग्रेस की शानदार विजय पर खुशी व्यक्त करते हुए कांग्रेस को दिए जनमत के लिए लोगों का आभार प्रकट किया है।उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।
वीरभद्र सिंह ने कहा है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहरायेगी और प्रदेश में कांग्रेस की एक मजबूत सरकार बनेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

जनता की समस्याओं के शीघ्र निवारण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करें अधिकारी: मुख्यमंत्री

Tue Jan 12 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के अधिकारियों को लोगों की शिकायतों के शीघ्र निवारण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करने के निर्देश दिए, ताकि शिकायतों के निवारण में अनावश्यक रूप से देरी के कारण उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हों। वह आज यहां मुख्यमंत्री सेवा संकल्प […]

You May Like

Breaking News