सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

रामपुर, धर्मपुर, रजवाड़ी व जाठिया देवी में आवासीय काॅलोनी के निर्माण कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश, संजौली में बनेंगे नये फ्लैट

6
IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

हिमुडा ने 2019-2020 में 64 करोड़ रूपये के प्लाॅट, फ्लैट व व्यावसायिक सम्पत्ति बेची

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमुडा ने वर्ष 2019-2020 में 64 करोड़ रूपये के प्लाॅट, फ्लैट व व्यावसायिक सम्पत्ति बेची हैं। शिमला में जाठिया देवी व रामपुर, नरघोटा (धर्मशाला) व देहरा (कागड़ा) में प्रस्तावित आवासीय काॅलोनियां एवं बद््दी व परवाणु में औद्योगिक प्लाॅट बनाने की कार्य योजना के शीघ्र कार्यान्वयन पर बल दिया जाएगा, ताकि प्रदेश में रोजगार के और अवसर पैदा हो और नियोजित शहरी/आवासीय/औद्योगिक विकास हो सके। यह जानकारी शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने हिमुडा के निदेशक मण्डल की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
सुरेश भारद्वाज ने कहा कि हिमुडा द्वारा देहरा में सात करोड़ रुपये की लागत से पौंग व्यू आवासीय काॅलोनी का निर्माण किया जायेगा, जिसमें विभिन्न श्रेणी के 90 प्लाॅटों का निर्माण किया जायेगा। पालमपुर के लोहना काॅलोनी में 11 करोड़ रुपये की लागत से कैटेगरी-1 के 16 फ्लैटों का निर्माण किया जायेगा। बोर्ड ने आवासीय काॅलोनी संजौली में नये फ्लैट बनाने का निर्णय लिया और ठियोग में नई दुकाने भी बनाने का निर्णय लिया।
शहरी विकास मंत्री ने डिपाॅजिट कार्यों को समय पर पूरा करने पर बल दिया। उन्होने प्रदेश के बेहतर शहरी और आवासीय विकास के लिये निजी भागीदारी पर भी बल दिया, ताकि प्रदेश में इस क्षेत्र में और निवेश के रास्ते खुलें। हिमुडा ने निर्माण में गुणवता लाने के लिए सीपीडब्ल्यूडी मैनुअल को अपनाने का भी निर्णय लिया। परवाणु शहर में हिमुडा द्वारा पानी के कमर्शियल रेट को तीन वर्ष तक के लिए यथावत रखने का निर्णय लिया गया है।
सुरेश भारद्वाज ने रामपुर (शिमला), धर्मपुर (सोलन), रजवाड़ी (सुदंरनगर) व जाठिया देवी (शिमला) में आवासीय काॅलोनी के निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया। उन्होंने परवाणु व बद््दी में हिमुडा के बड़े प्लाॅटांे को उद्योगों की मांग को देखते हुए छोटे औद्योगिक प्लाॅटों में परिवर्तित करने पर शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए। हिमुडा की जमीन दूसरे विभागों जैसे कि आयकर विभाग, राज्य बीमा निगम, उत्पाद शुल्क और कराधान, सिटी गैस डिस्ट्रीब्युशन नेटवर्क व केन्द्रीय विश्वविद्यालय कागड़ां इत्यादि को बेचने के प्रयास करने के निर्देश भी दिये ताकि हिमुडा को राजस्व की प्राप्ति हो और प्रदेश में बेहतर योजना से आवासीय/व्यावसायिक काॅलोनियाॅं विकसित हो।

\"\"


बैठक की कार्यवाही की जानकारी देते हुए हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव अक्षय सूद ने बताया कि निदेशक मण्डल ने विभिन्न श्रेणियों के 20 पदों को हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भरने की स्वीकृति प्रदान की है। हिमुडा के वर्ष 2020-2021 के बजट को बोर्ड द्वारा पारित किया गया।
वर्तमान सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2018 से हिमुडा द्वारा आवासीय एवं औद्योगिक सम्पत्ति से 110 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त किया गया। बैठक में बताया गया कि हिमुडा के विभिन्न स्थानों पर 466 प्लाॅट व 356 फ्लैट विक्रय के लिए तैयार हैंै जिन्हें शीघ्र विज्ञापित किया जाएगा। बोर्ड ने नई लैंड पूलिंग पाॅलिसी का भी अनुमोदन किया जिससे निजी भागीदारी/भू-मालिकों के साथ मिलकर प्रदेश में नई आवास काॅलोनियां बनाई जायेगी।
हिमुडा निदेशक मण्डल ने औद्योगिक नगरी मंधाला, जिला सोलन में 400 वर्गमीटर से 1000 वर्ग मीटर के छोटे औद्योगिक प्लाॅट बनाने तथा परवाणू औद्योगिक क्षेत्र में व्यावसायिक से छोटे औद्योगिक प्लाॅट बनाने की भी अपनी संस्तुति प्रदान की है। बोर्ड ने नाॅन कन्स्ट्रक्शन चार्जिज को युक्तिकरण करने का भी निर्णय लिया। कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुये बोर्ड ने कुछ समय के लिये आवंटियों को राहत देने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर बोर्ड के सदस्य भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

SFI ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन, शिक्षा में 18% GST का निर्णय वापिस लेने सहित रखी 7 मांगे

Sat Sep 19 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला एसएफआई शिमला जिला इकाई द्वारा हिमाचल प्रदेश शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। एसएफआई शिमला जिला इकाई द्वारा ज्ञापन के माध्यम से शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के समक्ष बात रखते हुए कहा है कि देश और प्रदेश के अंदर कोविड -19 के चलते छात्रों को परेशानियों […]

You May Like

Breaking News