आनी- दलाश में चाय पकौड़े की आड़ में चल रहा था जुए का धंधा, पुलिस ने दी दबिश, दुकान मालिक सहित आरोपी पकड़े-मामला दर्ज

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

पुलिस उपमण्डल आनी के अंतर्गत दलाश में चाय पकौड़े की दुकान में जुए का धंधा चल रहा था।जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर दबिश दी और मौके से जुआरियों समेत, ताश और जुए पर लगाई गई राशि बरामद की है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी रविन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि शाम के समय जब पुलिस का मुख्य आरक्षी दलाश बाजार में घूम रहा था तो किसी ने मदन लाल की चाय पकौड़े की दुकान में जुए का धंधा जोरों पर होने की गुप्त सूचना दी।

इसके बाद पुलिस के मुख्य आरक्षी ने सूचना देकर एक टीम का गठन किया और दुकान के अंदर दबिश दी तो मौके पर से चार हजार 500 रुपये जुआ राशि, ताश के 52 पते और जुआ खेलते हुए दुकान मालिक सहित सभी जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा।

पुलिस ने सभी के खिलाफ पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

अर्की ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में बोले संजय अवस्थी- 'कर' कटौती कर केन्द्र सरकार ने किया साबित, यह है 'उद्योपतियों की हितैषी सरकार'

Wed Feb 2 , 2022
एप्पल न्यूज़, अर्की ब्लॉक कांग्रेस अर्की की मासिक बैठक ब्लॉक कांग्रेस अर्की अध्यक्ष सतीश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई। विधायक अर्की संजय अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित रहे । बैठक में कांग्रेस पार्टी के संगठन मजबूती के लिए और आगामी विधानसभा […]

You May Like

Breaking News