IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

विधानसभा चुनावों में जुझारू व कर्मठ महिलाओं को देंगे मौका, हिमाचल महिला कांग्रेस ने बनाई रणनीति

प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक

संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बनी रणनीति

एप्पल न्यूज़, शिमला
विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है।इसी चरण में शिमला कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाओं की भागीदारी को लेकर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी नीता डिसूजा ने चुनावी टिप्स दिए।


इस मौके पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी नीता डिसूजा ने कहा कि भाजपा की नीतियों से अब लोग भली भांति वाकिफ हो गए हैं। लोगों का कांग्रेस में फिर से विश्वास बढ़ रहा है।महँगाई से आम जनता दुःखी हो चुकी है।

आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाओं की अहम भूमिका रहने वाली है जिसको लेकर आज प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक रखी गई है जिसमें संगठन को मजबूत करने और चुनावी मैदान में किस तरह से उतरना है। इसको लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। वहीं आगामी विधानसभा में जुझारू और जमीन से जुड़ी हुई महिलाओं को टिकट भी दिए जाएंगे।


वहीं कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि महिलाओं का आगामी विधानसभा चुनावों में अहम रोल रहने वाला है।उपचुनाव में भी महिलाओं ने काफी मेहनत की जिसके परिणाम सकारात्मक आये।

उपचुनावों के नतीजों से भाजपा में भी खलबली है और यही कारण है कि भाजपा के बड़े नेताओं का हिमाचल प्रदेश में आना हो रहा है।

भाजपा को हिमाचल प्रदेश में मिशन रिपीट मुश्किल लग रहा है तभी पार्टी नेताओं की हिमाचल में सक्रीयता बढ़ रही है लेकिन जनता भाजपा के भहकावे में नहीं आने वाली है।

डिसूजा ने कहा कि लड़की हु,लड़ सकती हूं के नारे को हमें मजबूत करना है।

डिसूजा ने कहा कि प्रदेश में प्रतिभा सिंह के रूप में कांग्रेस को एक मजबूत और सशक्त नेतृत्व मिला है और इस नेतृत्व को सभी महिलाओं को एकजुटता के साथ मजबूत करना है।उन्होंने एक दूसरे की टांग खींचाई व दोषारोपण के प्रति आगाह करते हुए कहा कि नेतृत्व व नेताओं को बांटने का कोई भी प्रयास नही होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संगठन ने जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से उन्हें निभाना होगा।उन्होंने कहा कि कोई भी संगठन से ऊपर नही है और सगंठन की बैठक में होने वाली चर्चा बाहर नही होनी चाहिए।

डिसूजा ने कहा कि सगंठन का मतलब संगठित होकर चलना है।उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों,जिला व ब्लॉक अध्यक्षों से अपने कार्यो के प्रति समर्पित होने व चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा।उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट देती है उसके लिये  जी जान से कार्य करना पार्टी के सभी पदाधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी है और इससे उन्हें पीछे नही हटना है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस दौरान अपने सम्बोधन में कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश में उन्हें सगंठन की बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है।उन्होंने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के पद चिन्हों पर चलते हुए प्रदेश की सेवा कर कर रही है।

उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि प्रदेश की एक बड़ी महिला शक्ति उनके साथ खड़ी है।उन्होंने जैनब चंदेल के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस मजबूती से अपना कार्य कर रही है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही चुनाव होने वाले है और हम सबको एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरना है।उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि उन्हें पूर्व में वीरभद्र सरकार के किये गए कार्यो को लेकर लोगों के बीच जाना है।उन्होंने कहा कि महंगाई व बेरोजगारी ऐसे मुद्दे है जिसके खिलाफ लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज केंद्र की मोदी सरकार देश के इतिहास से छेड़छाड़ कर उसे मिटाने में लगी है।देश मे कांग्रेस के बलिदान ओर उनके कार्यो को मिटाने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि  देश मे जहां गांधी व नेहरू परिवार के योगदान को कभी नही भुलाया जा सकता इसी तरह प्रदेश में वीरभद्र सिंह के कार्यो को भी कभी भुलाया नही जा सकेगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी कांग्रेस की सरकार बनेगी ओर इसकी नीव गत चार उप चुनावों में कांग्रेस ने चार ज़ीरो से जीत कर रख दी है।
इस मौके पर महिला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी नीतू वर्मा सोइन और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल भी मौजूद रहीं।

Share from A4appleNews:

Next Post

किन्नौर जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, पर्यटकों व स्थानीय लोगों को पहाड़ियों पर न जाने की सलाह

Wed May 25 , 2022
एप्पल न्यूज़, किन्नौर जिला किन्नौर में दो दिनों से ऊपरी क्षेत्रों मे हल्की बर्फबारी व निचले क्षेत्रों मे रूक रूक कर हल्की बारिश हो रही है। डीसी किन्नौर आबिद सादिक हुसैन ने बताया कि जिला में दो दिनों से मौसम खराब है और ऊचाई वाली पहाड़ियों पर बर्फबारी व निचले […]

You May Like