किन्नौर जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, पर्यटकों व स्थानीय लोगों को पहाड़ियों पर न जाने की सलाह

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, किन्नौर

जिला किन्नौर में दो दिनों से ऊपरी क्षेत्रों मे हल्की बर्फबारी व निचले क्षेत्रों मे रूक रूक कर हल्की बारिश हो रही है। डीसी किन्नौर आबिद सादिक हुसैन ने बताया कि जिला में दो दिनों से मौसम खराब है और ऊचाई वाली पहाड़ियों पर बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से काफी ठंड हो चुकी है।

बिगड़ते मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और पर्यटकों व स्थानीय लोगों को ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों पर न जाने की सलाह दी है। क्योंकि जिला में बारिश के दौरान लेंडसलाइड व चट्टानों के खिसकने का सिलसिला शुरू हो जाता है।

लोगों को जान माल का नुकसान हो सकता है जिसको देखते हुए प्रशासन लगातार पर्यटकों व स्थानीय लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।
बता दें कि जिला में बारिश के दौरान लेंड सलाइड की सबसे अधिकारी संभावना बनी रहती है। पिछले वर्ष भी मई माह से अगस्त माह तक बारिश के चलते जिला मे कई लेंड सलाइड हुए थे जिसमें कई लोगों ने अपनी जान भी गवाई थी।

जिला के बटसेरी व निगुलसरी में बीते वर्ष लेंड सलाइड के चलते करीब 37 लोगों ने अपनी जान गवाई थी जिसको देखते हुए किन्नौर प्रशासन बारिश के दौरान अलर्ट हो चूका है।

Share from A4appleNews:

Next Post

PLI व RPLI के डायरेक्ट एजेंट व फील्ड ऑफिसर के आवेदन पत्र आमंत्रित

Wed May 25 , 2022
एप्पल न्यूज़, सोलन अधीक्षक डाकघर सपरुन रत्न चंद शर्मा ने बताया कि भारतीय डाक विभाग, सोलन मंडल में इंसेंटिव पर डाक जीवन बीमा के विस्तार के लिए डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के डायरेक्ट एजेंट व फील्ड ऑफिसर के आवेदन पत्र मांगे जा रहे हैं। जिसके लिए […]

You May Like

Breaking News