जयराम बोले- मंडी का टिकट भाजपा कार्यकर्ता को मिलेगा पैराशूट को नहीं, विक्रमादित्य का बयान गैर जिम्मेदाराना

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रंजू जम्वाल घुमारवीं

शिमला धर्मशाला जाते वक्त बिलासपुर के रेस्ट हाउस घुमारवीं में रुके मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी लोकसभा सीट सहित प्रदेश की चारों सीटों पर होने वाले उपचुनावों में जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा करने की बात कही है।

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा चुनाव समिति की बैठक में चारों सीटों पर उम्मीदवारों का नाम तय कर जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी।

मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में प्रतिभा सिंह का नाम लगभग तय होने पर फ़िल्म अभिनेत्री कंगना को चुनाव में उतारने को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएम जयराम ठाकुर ने चुनाव समिति की बैठक में ही नाम तय होने व भाजपा कार्यकर्ताओं को ही चुनाव में टिकट दिए जाने का दावा किया है।

वहीं कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों पर दिए गए बयान को सीएम जयराम ठाकुर ने गैर जिम्मेदाराना बताते हुए कड़ी निंदा की है।

सीएम जयराम ठाकुर ने किसान नेता राकेश टिकैत पर भी कृषि कानूनों को लेकर किसानों के मुद्दे उठाने के बजाय उन्हें गुमराह करने का आरोप भी लगाया है।

गौरतलब है कि सीएम जयराम ठाकुर के घुमारवीं पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री राजिंद्र गर्ग सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और जल्द ही घुमारवीं आने का न्यौता भी दिया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

चोरा में चट्टान खिसकने से NH-5 फिर अवरुद्ध, बाग्वानों व सैलानियों की चिंता बढ़ी

Sun Oct 3 , 2021
एप्पल न्यूज़, संदीप शर्मा भावानगरकिन्नौर मे चट्टानों का गिरने का सिलसिला जारी है । रविवार सुबह को चौरा के एक बार पुनः चट्टान खिसकने से एनएच 5 अवरुद्ध हो गया है। जिला में अचानक बार बार लेंड स्लाइड से बागवानों की चिंता बढ़ गई है। गौर रहे कि इन दिनों […]

You May Like