हिमाचल हाईकोर्ट में “CPS” मामले की अगली सुनवाई 22 से 24 अप्रैल तक, डेली होगी “बहस”

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में सीपीएस मामले पर आज सुनवाई हुई । दोनो पक्षों को सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को रखी गई है।

न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश बीसी नेगी की बेंच में मामले की सुनवाई हुई। अब मामले में 22 से 24 अप्रैल तक लगातार बहस होगी और निर्णय होगा।


सीपीएस की नियुक्तियों को लेकर कल्पना देवी ने पीआईएल दायर की है और भाजपा के 12 विधायकों ने भी नियुक्तियों को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

कल्पना देवी के वकील संजय कुमार ने बताया कि मामला एक साल से चल रहा है जिस पर कोर्ट गंभीरता से सुनवाई कर रहा है।

हालाँकि सरकार की तरफ से मामले को लटकाने की कोशिश की जा रही है अब तीन दिन 22 से 24 अप्रैल तक लगातार मामले पर बहस होगी और जल्द फैसला आयेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं और मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी

Tue Apr 2 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश पुलिस ने राज्य भर में सड़क दुर्घटनाओं और मौतों को कम करने के लिए एक व्यापक रणनीति बनाई है। एक उल्लेखनीय उपलब्धि में, हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं और मौतों में काफी कमी देखी गई है, जो जमीनी स्तर पर मोटर वाहन नियमों और कानूनों […]

You May Like

Breaking News