हादसा- रोहडू के सुंगरी में कार दुर्घटना, 2 की मौत 3 घायल

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, रोहड़ू शिमला

शिमला, पुलिस थाना रोहडू के सुंगरी में समरकोट सड़क पर मंगलवार रात करीब दो बजे एक कार शडेनाली के समीप 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहड़ू अस्पताल से आइजीएमसी रेफर किया गया है।

कार सवार सभी लोग शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने आए थे। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय लक्की शर्मा निवासी गांव भोजपुर डाकघर सूई सुराड़ तहसील सदर बिलासपुर, 23 वर्षीय इशांत निवासी गांव व डाकघर नवगांव तहसील अर्की जिला सोलन के रूप में हुई है।

जबकि 23 वर्षीय राकेश निवासी गांव बिरल तहसील अर्की, 19 वर्षीय भरत उर्फ कर्ण निवासी गांव जेंडर बसंतपुर तहसील सुन्नी जिला शिमला, 19 वर्षीय पंकज निवासी गांव मोहली डाकघर धनावली ननखड़ी जिला शिमला घायल हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में "सेब सीजन" में बाहरी राज्यों के ट्रक चालकों को "विशेष पथ कर" से छूट

Wed Jul 24 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला राज्य सरकार ने प्रदेश में मौजूदा सेब सीजन के दौरान बाहरी राज्यों के ट्रक चालकों को विशेष पथ कर (स्पेशल रोड टैक्स) से छूट प्रदान की है। हिमाचल में प्रवेश करने वाले दूसरे राज्यों के ट्रक चालक जो नेशनल परमिट के तहत कवर नहीं हैं को अन्य […]

You May Like

Breaking News