file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

हिमाचल में “सेब सीजन” में बाहरी राज्यों के ट्रक चालकों को “विशेष पथ कर” से छूट

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

राज्य सरकार ने प्रदेश में मौजूदा सेब सीजन के दौरान बाहरी राज्यों के ट्रक चालकों को विशेष पथ कर (स्पेशल रोड टैक्स) से छूट प्रदान की है।

हिमाचल में प्रवेश करने वाले दूसरे राज्यों के ट्रक चालक जो नेशनल परमिट के तहत कवर नहीं हैं को अन्य राज्यों में आलू और सेब के परिवहन के लिए विशेष पथ कर से तुरंत प्रभाव से छूट प्रदान की गई है। परिवहन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।  


उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बागवानों और किसानों के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

परिवहन विभाग द्वारा बागवानों और किसानों के उत्पादों के परिवहन को सुगम बनाने तथा उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सेब और आलू के परिवहन के लिए विशेष पथ कर से छूट प्रदान करने से सभी हितधारकों को मदद मिलेगी।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मानसून तथा सेब सीजन के दृष्टिगत परिवहन विभाग द्वारा सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण की गई हैं।

इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सभी एहतियाती उपाय पूर्ण किए गए हैं। उन्होंने सभी हितधारकों से सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

बजट में सरकार ने गरीबों को राहत देते हुए PM गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 साल के लिए बढ़ाया- हर्ष महाजन

Wed Jul 24 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला भाजपा के राज्य सभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि केंद्रीय बजट युवा भारत को और ज्यादा मजबूत बनाने वाला बजट है। गरीब कल्याण, महिला, अन्नदाता उत्थान का जन कल्याणकारी बजट है केंद्र का बजट। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मोदी सरकार 3.0 का […]

You May Like

Breaking News