हिमाचल के अमित, राजीव और छात्रा श्रुति को जयपुर में साहित्य सेवी सम्मान 2022 देकर किया गया सम्मानित

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कांगड़ा

कृष्ण कला मंच जयपुर द्वारा मासिक प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर कांगड़ा के अमित, राजीव तथा छात्रा श्रुति को साहित्य सेवी सम्मान 2022 देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के लेखकों
ने हिस्सा लिया। जिसमें से 100 सर्वश्रेष्ठ रचनाकारों को चुना गया।

इसमें कांगड़ा के राजीव,अमित और श्रुति शामिल हैं। मुख्याध्यापक प्रवेश शर्मा, अमित और राजीव के माता पिता हंस राज और सरोज कुमारी, रविंदर नरयाल खण्ड स्त्रोत केंद्रीय समन्वयक खण्ड कांगड़ा के बी.आर.सी, कुल्लू के साहित्यकार तथा संस्कृति के संरक्षक राज शर्मा और शिमला के साहित्यकार रोशन जसवालने शुभकामनाएं दी।
श्रुति के माता पिता बीना देवी और वीर सिंह ने भाषा अध्यापक राजीव डोगरा और मुख्याध्यापक प्रवेश शर्मा का धन्यवाद किया जो हमेशा ही साहित्यिक गतिविधियों के लिए बच्चों को प्रेरित करते रहते हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रदेश कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शुरू

Wed Feb 9 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट की बैठक प्रदेश सचिवालय में शुरू हो गई है। ठेकेदारों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था को इसका कारण बताया जा रहा है। बैठक में ठेकेदारों की मांगों को लेकर निर्णय हो सकता है। बैठक में परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर […]

You May Like