IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

HP बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित, कुल 83.18%, 483 अंकों के साथ अंकिता प्रथम, टॉप-10 में 75 में से 61 लड़कियाँ

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) धर्मशाला ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 83.18 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं, जो पिछले वर्ष के 73.76 प्रतिशत के मुकाबले लगभग 10 प्रतिशत अधिक है।

यह सुधार शैक्षणिक गुणवत्ता में सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है। इस बार टॉप-10 सूची में कुल 75 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है, जिनमें 61 लड़कियाँ और 14 लड़के शामिल हैं, जिससे लड़कियों की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि सामने आई है।

बोर्ड के चेयरमैन एवं डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकायों का परिणाम एक साथ जारी किया गया है।

परीक्षाएं 4 मार्च से 29 मार्च 2025 तक प्रदेश भर के 2,300 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थीं, जिनमें रेगुलर और एसओएस (State Open School) के कुल 93,494 विद्यार्थी शामिल हुए थे।

विद्यार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर की सहायता से देख सकते हैं, वहीं मार्कशीट डिजी-लॉकर पर भी उपलब्ध करवा दी गई है।

बोर्ड ने सभी छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही परिणाम देखें और किसी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें।

रिजल्ट से जुड़ी किसी भी समस्या की स्थिति में विद्यार्थी बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

भारतीय पावर लिफ्टिंग का 84 सदस्यीय दल नॉर्वे रवाना

Sat May 17 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला उप-मुख्य सचेतक एवं भारतीय पावर लिफ्टिंग चैम्पियशिप के लिए भारत के प्रबंधक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में भारतीय पावर लिफ्टिंग दल आज नई दिल्ली स्थित अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से ड्रॉमेन, नॉर्वे, के लिए रवाना हुआ। यह दल नॉर्वे में आयोजित होने वाली वर्ल्ड क्लासिक एंड इक्विप्ड […]

You May Like

Breaking News