सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, महापौर-उपमहापौर का चुनाव टला

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, धर्मशाला

धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित 17 पार्षदों ने सोमवार को मिनी सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में आयोजित गरिमामय समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर उपायुक्त ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि धर्मशाला नगर निगम के समग्र और संतुलित विकास के लिए सभी पार्षदों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पार्षद जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को नई गति देंगे।


शपथ लेने वाले पार्षदों में वार्ड-1 फरसेटगंज से रेखा देवी, वार्ड-2 भागसूनाग से शमशेर नेहरिया, वार्ड-3 मैकलोडगंज से आशा देवी, वार्ड-4 कश्मीर हाउस से नीनू शर्मा, वार्ड-5 खजांची मोहल्ला से शैलजा, वार्ड-6 कोतवाली बाजार से करिश्मा छेत्री, वार्ड-7 सचिवालय से आशु, वार्ड-8 खेल परिसर से प्रेरणा गुलेरिया, वार्ड-9 सकोह से नरेश कुमार, वार्ड-10 श्यामनगर से सुदेश शास्त्री, वार्ड-11 रामनगर से अनुराग, वार्ड-12 बड़ोल से मीना कुमारी, वार्ड-13 दाड़ी से हर्ष ओबरॉय, वार्ड-14 कंड से अनोज बिष्ट, वार्ड-15 खनियारा से परवीन कुमार, वार्ड-16 सिद्धपुर से अनुपम कटोच तथा वार्ड-17 सिद्धबाड़ी से विशाल जम्वाल शामिल रहे।


शपथ ग्रहण समारोह के बाद महापौर एवं उपमहापौर के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन आवश्यक कोरम पूरा नहीं होने के कारण चुनाव संपन्न नहीं हो सका। अब महापौर और उपमहापौर के निर्वाचन के लिए नई तिथि निर्धारित की जाएगी।
समारोह में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल, संयुक्त आयुक्त सुरेंद्र कटोच, एसडीएम मोहित रत्न सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

"लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह" पर कल 30 जून को रिज मैदान में बैठेगी कांग्रेस

Mon Jun 29 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार, 30 जून 2026 को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में “लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह” आयोजित करने की घोषणा की है। यह सत्याग्रह सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष आयोजित होगा।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव […]

You May Like

Breaking News