GC रामपुर बुशहर में रेड रिबन क्लब द्वारा “एड्स से बचाव” विषय पर पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन और स्टोन पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

‌‌एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में रेड रिबन क्लब द्वारा “एड्स से बचाव” विषय पर पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन और स्टोन पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में छात्र एवं छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की अदिति मेहता ने प्रथम, बीएससी प्रथम वर्ष की सारूल सिंह ने द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की सिमरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

नारा लेखन में बीए द्वितीय वर्ष की अदिति मेहता, एम ए प्रथम सेमेस्टर की समिता तथा बीएससी तृतीय वर्ष की कशिश ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किए।

स्टोन पेंटिंग प्रतियोगिता में सारूल सिंह ने प्रथम, सलोनी नेगी ने द्वितीय तथा श्रुति शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में एड्स के प्रति जागरूकता फैलना रहा।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पंकज बसोतिया ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी।इस कार्यक्रम में रेड रिबन क्लब की समन्वयक डॉ अनीता कुमारी, डॉ नरेंद्र नेगी, प्रियंका, डॉ सुरेखा नेगी एवं मिस हेमलता मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

विपक्षी BJP करेगी जगत नेगी का "बहिष्कार", विधानसभा में नेगी से न कोई सवाल पूछेगा, न ही कोई वक्तव्य सुनेंगे 

Tue Aug 19 , 2025
मंत्री की टिपण्णी पर विपक्ष करेगा मंत्री जगत सिंह नेगी का बहिष्कार  जयराम बोले मंत्री की बेतुकी बात नहीं सुनेगा विपक्ष एप्पल न्यूज, शिमला  हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में खूब हंगामा देखने को मिला। मंत्री जगत सिंह नेगी की सिराज में आई आपदा के दौरान […]

You May Like

Breaking News