IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

“मनरेगा” से गांधी का नाम हटाने के विरोध में आज शिमला के रिज मैदान पर 2 घंटे “उपवास” पर बैठेगी “हिमाचल सरकार” व कांग्रेस

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस 30 जनवरी को मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने व इसे कमजोर करने के विरोध में शिमला के रिज मैदान पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष 11 बजे से  1 बजे तक  उपवास पर बैठेगी।
इस उपवास में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल,मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित मंत्री मंडल के सभी सदस्य,कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक,पीसीसी के सभी पूर्व पदाधिकारी,जिला अध्यक्ष,बोर्डो निगमों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष,शिमला नगर निगम के सभी पार्षद,अग्रणी संगठनों के सभी सदस्य व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे।
विनय कुमार ने पार्टी के सभी नेताओं से इस उपवास में शामिल होने को कहा है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद  रजनी पाटिल 30 जनवरी को अपराह्न 2 बजे से 4 बजे तक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सभी जिला अध्यक्षों,मनरेगा बचाओ अभियान के लिये नियुक्ति जिला व ब्लॉक कॉर्डिनेटर की बैठक के बाद अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल से अलग अलग बैठक करेंगी।
प्रदेश कांग्रेस सचिव ने पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों, जिला व ब्लॉक कॉर्डिनेटर, अग्रणी संगठनों के सभी पदाधिकारियों को इस बैठक में आवश्यक तौर पर उपस्थित होने को कहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

"पिता के बाद पुत्र" दीपक ठाकुर बने तृतीय श्रेणी हिमाचल विधानसभा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, 69 मतों की निर्णायक जीत

Fri Jan 30 , 2026
20 साल बाद फिर दोहराया इतिहास, दीपक ठाकुर बने तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के चुनावों में अर्की निवासी दीपक ठाकुर ने अध्यक्ष पद पर भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। कुल 85 मतों में से उन्हें […]

You May Like

Breaking News