file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

चुनाव प्रभावित करने को ED और IT का दुरुपयोग कर “हिटलरशाही” पर उतर आई भाजपा- जगत नेगी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा उप चुनाव को लेकर हो रहे मतदान के बीच भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग जारी है।

राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर ईडी और इनकम टैक्स का दुरूपयोग कर उप चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा है कि भाजपा हिटलरशाही पर उतर आई है और इनके देहरा प्रत्याशी सीआईडी के जवानों को सरेआम गोली मारने की धमकी दे रहे हैं।

जगत सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के बाद से लगातार सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा लेकिन जनता ने उसे नकारा है। अब तीन सीट पर उप चुनाव के बीच भाजपा ने ईडी और इनकम टैक्स की रेड की है ताकि चुनाव प्रभावित हो।

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर लगातार सरकार को गिराने के दावे कर रहे हैं लेकिन हिमाचल की जनता इस तरह की राजनीति को पसन्द नहीं करती है।

नेता विपक्ष कांग्रेस सरकार पर मशीनरी के दुरूपयोग के बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं उनके पास अगर कोई एक भी उदाहरण या सबूत है तो वे उसको सांझा करें।

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिभा की जय राम ठाकुर जब दिल्ली जाते हैं तो ईडी को लेकर आते हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

"श्रीखंड महादेव" यात्रा 14 से 27 जुलाई तक, 265 रुपए तक में मिलेगा खाना, 60 की मैगी और 255 तक का मिलेगा बिस्तर

Fri Jul 12 , 2024
एप्पल न्यूज़, निरमंड कुल्लूइस वर्ष अधिकारिक रूप से 14 से 27 जुलाई तक चलने वाली देश व दुनिया की कठिनतम धार्मिक यात्राओं में शुमार ‘श्रीखंड महादेव यात्रा’ ट्रैक में अलग-अलग स्थानों पर खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने वालों के लिए श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट व उपमंडल प्रशासन निरमंड ने खाने व […]

You May Like

Breaking News