“श्रीखंड महादेव” यात्रा 14 से 27 जुलाई तक, 265 रुपए तक में मिलेगा खाना, 60 की मैगी और 255 तक का मिलेगा बिस्तर

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, निरमंड कुल्लू
इस वर्ष अधिकारिक रूप से 14 से 27 जुलाई तक चलने वाली देश व दुनिया की कठिनतम धार्मिक यात्राओं में शुमार ‘श्रीखंड महादेव यात्रा’ ट्रैक में अलग-अलग स्थानों पर खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने वालों के लिए श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट व उपमंडल प्रशासन निरमंड ने खाने व रहने के दाम निर्धारित कर दिए हैं।

ताकि रहने-खाने के नाम पर देश-विदेश से आने वाले हज़ारों यात्रियों के साथ किसी प्रकार की कोई लूट-खसूट न हो पाए। इस बार ट्रस्ट व प्रशासन ने यात्रा के दौरान रहने-खाने के लिए तय की दरों में पांच से आठ प्रतिशत की वृद्धि की है।

ट्रस्ट व प्रशासन की ओर से जारी इस निर्धारित मूल्य सूची के अनुसार इस यात्रा के अंतिम पड़ाव पार्वती बाग में खाना 265 रुपए में व बिस्तर 290 रुपए में उपलब्ध होगा, जबकि यहां एक परांठा 64 रुपए में, एक उबली हुई मैगी 65 रुपए व चाय का एक कप 43 रुपए में उपलब्ध होगा।

इसी तरह अलग-अलग कैंपों के लिए अलग-अलग रेट निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत यात्रा के बेस कैंप सिंहगाड में खाना 95 रुपए, मैगी 32 रुपए, चाय 13 रुपए, परांठा 32 रुपए, बिस्तर 106 रुपए में मिलेगा।

यात्रा के प्रथम पड़ाव बराटीनाला में खाना 110 रुपए, मैगी 37 रुपए, चाय 16 रुपए, परांठा 37 रुपए, बिस्तर 130 रुपए में मिलेगा। दूसरे पड़ाव थाचडू में खाना 175 रुपए, मैगी 48 रुपए, चाय 24 रुपए, एक परांठा 48 व बिस्तर 190 रुपए में मिलेगा।
तीसरे पड़ाव काली घाटी (कुंशा) में खाना 200 रुपए, मैगी 54, चाय 30, एक परांठा 54 व बिस्तर 225 रुपए में मिलेगा।

यात्रा के चौथे पड़ाव भीम डवारी में खाना 235 रुपए, मैगी 60, चाय 38, परांठा 60 व बिस्तर 255 रुपए में मिलेगा। यात्रा के आखरी पड़ाव पार्वती बाग में खाना 265 रुपए,

Share from A4appleNews:

Next Post

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला में पैरा-बैडमिंटन "स्वर्ण पदक" विजेता अमन ठाकुर का सम्मान समारोह

Fri Jul 12 , 2024
51000 रुपये की प्रोत्साहन राशि हेतु की गई घोषणा। एप्पल न्यूज़, शिमला हाल ही में युगांडा की राजधानी कंपाला में आयोजित पैरा-बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी अमन ठाकुर का आज भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान के संगोष्ठी कक्ष में हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन तथा […]

You May Like