सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

हिमाचल की राजनीति के चाणक्य पंडित सुखराम की हालत नाज़ुक, CM के हेलीकॉप्टर से उपचार हेतू गए दिल्ली, जयराम से मंडी अस्पताल पहुंच जाना हाल

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

सीएम जयराम ठाकुर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का जाना कुशलक्षेम

एप्पल न्यूज़, मंडी

प्रदेश की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पंडित सुखराम को शुक्रवार को ब्रेन स्ट्रोक के चलते जोनल अस्पताल मंडी मे भर्ती करवाया गया था और आज उनके स्वास्थ्य मे थोडा सुधार है अस्पताल मे डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी में है।

आज सुबह ही पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के स्वास्थ्य का कुशलक्षेम जानने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य का डाक्टरों से ब्यौरा लिया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की।

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम की स्वास्थ्य कारणों से नाजुक हालत को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अपना सरकारी हेलीकॉप्टर उन्हें दिल्ली छोड़ने के लिए भेजा और स्वयं सड़क मार्ग से कुल्लू के बंजार को निकल गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित सुखराम का हिमाचल प्रदेश राजनीति में बड़ा नाम है और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और जो यथासंभव मदद होगी वो की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

'नई राहें- नई मंजिलें' योजना के अन्तर्गत पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा कुल्लू जिला का सैंज क्षेत्र- जय राम ठाकुर

Sat May 7 , 2022
मुख्यमंत्री ने सैंज में संयुक्त कार्यालय भवन के निर्माण तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सैंज की बिस्तर क्षमता बढ़ाने की घोषणा की एप्पल न्यूज़, कुल्लू मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुल्लू जिला के बंजार विधानसभा क्षेत्र में सैंज मेले के अवसर पर विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए नई राहें, नई […]

You May Like

Breaking News