“लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह” पर कल 30 जून को रिज मैदान में बैठेगी कांग्रेस

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार, 30 जून 2026 को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में “लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह” आयोजित करने की घोषणा की है। यह सत्याग्रह सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष आयोजित होगा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव द्वारा जारी प्रेस सूचना के अनुसार, यह कार्यक्रम अखिल भारतीय राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा।
सत्याग्रह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के पदाधिकारियों, पार्टी के अग्रणी संगठनों एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

Share from A4appleNews:

Next Post

ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक अनिवार्य, कामकाज की हर तीन माह में होगी ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक अनिवार्य, कामकाज की हर 3 माह में होगी समीक्षा- ज़िंटा

Mon Jun 29 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा ने सभी ब्लॉक पार्टी प्रभारियों को अपने-अपने ब्लॉकों में नियमित प्रवास करने और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की बैठकों में अनिवार्य रूप से भाग लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रत्येक माह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कम से कम एक बैठक आयोजित […]

You May Like

Breaking News